Google Analytics —— Meta Pixel
मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर छ.ग. पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का किया भाण्डा फोड

जप्त हुए 45 किलोग्राम गांजा का ’’फार्वड लिंक’’ एवं ’’बैकवर्ड लिंक’’ स्थापित कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया

राष्ट्रीय एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एवं राज्य स्तरीय विशेष टीम के सहयोग से कार्यवाही की गई जिसकी विवेचना जारी है

दुर्ग आईजी राम गोपाल गर्ग के निर्देशन मे दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला की कार्यवाही

भिलाई-दिनांक 05.09.2024 को दोपह 02.20 बजे मुखबीर के जरिये सूचना मिली कि पिन्तू कुमार साहनी जो कि उडिसा से अवैध रूप से अवैध धन लाभ करने हेतु गांजा जैसे मादक पदार्थ लाकर जी.सरोजनी के मकान के पास एक अन्य मकान में गणेश मंदिर के पास बालाजी नगर खुर्सीपार में लाकर रखा है।और जानकारी मिली पिन्तू नामक लडका जिसकी हाईट छोटी है और नीला कलर का लोवर पहिना है जिसमें सफेद रंग की पटटी है और भूरा कलर का टी शर्ट पहना हुआ है। उक्त गांजा को अवैध रूप से बिक्री हेतु पिन्तू कुमार साहनी एवं जी.सरोजनी दोनो मिलकर रखवाली कर रहे है।

सूचना वरिष्ठ अधिकारियो को दी गई और एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करने के आदेश प्राप्त होने पश्चात उप निरीक्षक युवराज साहू,हमराह,हर्ष देवांगन,अमन शर्मा एवं वैशाली नगर की महिला आरक्षक ममता वासनीक,महिला आरक्षक श्रेया राजपूत द्वारा गवाहो के साथ समस्त आवश्यक किट सामाग्री,सील चपडा सहित तस्दीक एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु गणेश मंदिर के पास बालाजी नगर खुर्सीपार पहुच कर रेड की कार्यवाही की गयी। मौके पर उपस्थित महिला एवं पुरूष से पुछताछ करने पर अपना नाम जी.सरोजनी एवं पिन्तू कुमार साहनीं बताया।जांच करने पर जी.सरोजनी ने अपने मकान के अंदर कब्जे में रखे चार काला कलर का बैग जिसमें पृथक पृथक अखबार के कागज के पुडिया मे लपेटा हुआ गांजा मादक द्रव्य पदार्थ क्रमशः 08 किलो 525 ग्राम एवं 09 किलो 80 ग्राम,08 किलो 530 ग्राम,06 किलो 010 ग्राम गांजा मिला।

पिन्तू कुमार साहनी से 03 नग मोबाईल फोन एवं वही पर रखे एक नीला सफेद रंग का प्लास्टिक बोरी में अखबार के कागज के पुडिया मे लपेटा हुआ गांजा मादक द्रव्य पदार्थ कुल 05 किलो 830 ग्राम एवं एक पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 एजे 6067 कीमती 01 लाख रूपये जप्त की गई।दोनो के मेमोरेण्डम पर से अजय साहनी,अजय प्रसाद एवं ऐबी साहनी जो अपनी दो सफेद रंग की चार पहिया वाहन में गांजा रखा है इसमें सफेदा एवं मार्कर पेन से नाम और सरनेम का प्रथम अक्षर लिखा हुआ बताया गया को पकड़ा गया।

पिन्तू कुमार साहनी से बारीकी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह उड़ीसा के किसी व्यक्ति से गांजा खरीदता है और एक ट्रीप का 06 लाख रूपया देता है बताया। ऐ.बी.साहनी और अजय साहनी स्कोडा कार क्रमांक सीजी 04 केपी 4604 कीमती 6,00000 रूपये में उडीसा से नम्बर प्लेट बदलकर बदलकर गाडी चलवाते थे।

ऐ.बी.साहनी एवं अजय साहनी के द्वारा डिक्की में रखे गांजा को निकाल कर दिया गया।जो कि एक आशिकी पान मसाला के झोले में अखबार में लपेटा हुआ गांजा जैसे पदार्थ था। तौल करने पर 03 किलो 370 ग्राम गांजा मिला एवं 02 नग मोबाईल फोन मिला।एवं फाक्स वेगन कार क्रमांक सीजी 04 एचसी 2080 कीमती 6,00000 रूपये में बैठे अजय प्रसाद के द्वारा अपनी डिक्की में रखे गांजा जैसा पदार्थ को जो कि उसने एक विमल पान मसाला के झोले में अखबार में लपेटा हुआ रखा था निकाल कर दिया। 03 किलो 380 ग्राम वजन का गांजा झौला सहित अखबार में लपेटा हुआ था मिला।

कुल मादक पदार्थ गांजा 45.145 किलोग्राम जिसकी अवैध बाजार में कीमत लगभग 4.5 लाख रूपये दो नग कार कीमती 12 लाख एक पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 ऐजे 6067 कीमती 01 लाख रूपये जुमला कीमती 17.5 लाख रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया।आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। दुर्ग जिले में पहली बार गांजा का ’’फार्वड लिंक’’ एवं ’’बैकवर्ड लिंक’’ स्थापित कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। आरोपियो के विरूद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस के मामले दर्ज है। पिन्तू साहनी के खिलाफ एक मामला एवं जी. सरोजनी के खिलाफ दो मामले दर्ज है।

उक्त कार्यवाही मे इंचार्ज प्रभारी खुर्सीपार युवराज साहू, सउनि यशवंत श्रीवास्तव, सउनि नागेन्द्र बंछोर आरक्षक हर्षकांत देवांगन, अमन शर्मा की विषेष भूमिका रही।

The post मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर छ.ग. पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का किया भाण्डा फोड appeared first on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button