Google Analytics —— Meta Pixel
मध्य प्रदेश

Today’s Gold Price: लुढकने के बाद फिर चढ़ा सोने का भाव, देखिए Chhattisgarh में आज का Rate

  • केन्द्रीय बजट आने के बाद लुढक गया था सोने का दाम।

  • कुछ दिन कमी रही थी बरकरार।

  • लेकिन फिर सोने का भाव चढ़ रहा है।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। सोने के भाव में उतार-चढ़ाव अब भी बरकरार है। केन्द्र सरकार के द्वारा बीते दिनों बजट पेश किया गया था। बजट में गोल्ड में लगने वाले कई करो (Tax) में फेरबदल कर दिया। इससे सोने का दाम घट गया था।

सोने के आभूषणों से लेकर स्वर्ण के ठोस सामग्रियों के रेट में बदलाव देखा गया था। लेकिन इसके बाद अब सोने के दाम में फिर बदलाव देखा गया। यह बदलाव कमी के तौर पर नहीं, बल्कि रेट बढ़ने के रूप में दर्ज किया गया। इसका असर छत्तीसगढ़ में भी पड़ा है।

आज के ताजा दाम की बात करें तो फिर रेट में बढ़ोत्तरी देखी गई है। छत्तीसगढ़ में 22 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक के स्वर्ण आभूषणों के दाम में इजाफा देखा गया।

देखिए 22 कैरेट का रेट

छत्तीसगढ़ में 22 कैरेट गोल्ड के रेट में भी बढ़ोत्तरी देखी गई, जहां एक ग्राम सोना कल छह हजार चार सौ 15 (6,415) रुपए था वो आज छह हजार चार सौ 30 (6,430) रुपए पहुंच गया है। एक ग्राम सोने में 15 रुपए की बढोत्तरी दर्ज की गई।

आठ ग्राम सोने की बात करें तो कल इसका रेट 51 हजार तीन सौ 20 (51,320) रुपए था और आज बढ़कर 51 हजार चार सौ 40 (51,440) रुपए पहुंच गया है।

आठ ग्राम सोने में एक सौ 20 (120) रुपए का इजाफा हो चुका है। दस ग्राम सोने का दाम कल 64 हजार एक सौ 50 (64,150) रुपए था वो आज बढ़कर 64 हजार तीन सौ (64,300) रुपए पहुंच चुका है। दस ग्राम सोने में डेढ सौ रुपए की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

24 कैरेट का देखिए रेट

24 कैरेट में एक ग्राम सोने का रेट कल छह हजार सात सौ 36 (6,736) रुपए था, जो आज बढ़कर छह हजार सात सौ 52 (6,752) रुपए पहुंच गया है। इस तरह से एक ग्राम में 16 रुपए की बढ़ोत्तरी देखी गई। आठ ग्राम का कल रेट 53 हजार आठ सौ 79 रुपए था जो आज 54 हजार 16 रुपए (54,016) पहुंच चुका है।

जबकि दस ग्राम सोने का रेट 67 हजार तीन सौ 60 (67,360) रुपए से बढ़कर 67 हजार पांच सौ 20 (67,520) रुपए पहुंच गया है। इसके दाम में 160 रुपए का इजाफा हुआ है।

The post Today’s Gold Price: लुढकने के बाद फिर चढ़ा सोने का भाव, देखिए Chhattisgarh में आज का Rate appeared first on Suchnaji.

Related Articles

Back to top button