Google Analytics —— Meta Pixel
मध्य प्रदेश

आफिसर्स एसोसिएशन ने किया बीएसपी के नए एमटीटी का स्वागत

  • सभी कार्मिकों को अपने उज्जवल भविष्य के लिए कंपनी को लाभप्रद एवं उत्पादक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़नी है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन (BSP Officers Association) के द्वारा वष 2024 में भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) में चयनित युवा अधिकारियों का सम्मान एवं स्वागत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस स्वागत समारोह में 10 एमटीटी का सम्मान किया गया, जिन्होंने भिलाई इस्पात संयंत्र के खदान विभाग में अपनी ज्वाइनिंग दी है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी खेल प्रतिभा सम्मान: राज्य-राष्ट्र स्तर पर जीते 6 स्वर्ण, 9 रजत व 26 कांस्य पदक

इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel plant) के पूर्व सीईओ पंकज गौतम उपस्थित रहे। सभी युवा अधिकारियों का स्वागत उनके द्वारा किया गया। गौतम सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों के निष्पादन की सीख दी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP NEWS: नंदिनी खदान को मिली अत्याधुनिक मशीनों की सौगात

इस कार्यक्रम कह अध्यक्षता करते हुए ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर (OA President Narendra Kumar Banchhor) ने बताया कि सेल में वेतनमान लगभग सभी महारत्नों के बराबर है जिसके लिए सेफी ने लम्बा संघर्ष किया और अधिकारियों को प्राप्त होने वाला पर्क्स भी कंपनी के अर्जित लाभ पर निर्भर है। अतः सभी कार्मिकों को अपने उज्जवल भविष्य के लिए कंपनी को लाभप्रद एवं उत्पादक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़नी है।

ओए अध्यक्ष ने बताया कि निकट भविष्य में अगला पे-रिविजन होना है जिसके लिए कंपनी के वित्तीय स्थिति सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है।

ये खबर भी पढ़ें: बायोमेट्रिक पंचिंग में गड़बड़ी, गैर हाजिरी से कटेगा वेतन, तनाव से एक कर्मी का ब्लड प्रेशर हाई

समारोह के अंत में ओए के महासचिव परविंदर सिंह ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आफिसर्स एसोसिएशन (Officers Association) ने अधिकारियों की समस्याओं को सदैव ही गंभीरता से लिया है। हम आपकी सेवा में सदैव तत्पर थे और तत्पर रहेंगे। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों का आभार माना।

ये खबर भी पढ़ें: कोल इंडिया: Coal Mine Safety Report Portal पर बड़ी खबर

इस कार्यक्रम का संचालन ओए महासचिव परविंदर सिंह ने किया तथा इस कार्यक्रम में ओए उपाध्यक्ष द्वय तुषार सिंह, अखिलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष माइंस नितेश क्षत्री, सचिव द्वय संजय तिवारी, जे पी शर्मा तथा जोनल प्रतिनिधिगण अभिषेक कोचर, डीपीएस बरार, अब्दुल शरीफ, रेमी थॉमस, एस आर साहू, संतोष सिंह, प्रदीप मेनन, विरेन्द्र सिंह, राधाकिशुन, आर के ठाकुर, राजेन्द्र मंत्री, जी एस कुमार, डी सामंता, एस सी साहू, विजय देशमुख, सतीश मित्तल, निखिल पेठे, बलजीत सिंह मान, अजय चौरसिया, निमेश कुमार गुप्ता, एस के मालवीय, आशीष ग्रेन्द्रे, विवेक गुप्ता, मिलिंद बंसोड़, सहित बड़ी संख्या में बीएसपी के अधिकारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: विधायक देवेंद्र यादव, सतनामी समाज के युवाओं की गिरफ्तारी पर हंगामा, कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प, भूपेश बघेल दहाड़े

The post आफिसर्स एसोसिएशन ने किया बीएसपी के नए एमटीटी का स्वागत appeared first on Suchnaji.

Related Articles

Back to top button