Google Analytics —— Meta Pixel
मध्य प्रदेश

सीमा सुरक्षा बल भिलाई में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के तहत होंगे अवेयरनेस कार्यक्रम

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्वच्छता का संदेश देने के लिए सीमान्त मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल भिलाई के द्वारा ‘साइकिल रैली’ का आयोजन किया गया।
सीमांत मुख्यालय (विशेष संक्रिया) सीमा सुरक्षा बल भिलाई के महानिरीक्षक भा.पु.से आनंद प्रताप सिंह (Inspector General IPS Anand Pratap Singh) के मार्गदर्शन में 14 सितम्बर से दो अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 का संचालन किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ को दुर्ग से विशाखापट्टनम तक मिली नई एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात

इस कड़ी में स्वच्छता का संदेश देने के लिए 17 सितम्बर दिन मंगलवार को सीमांत मुख्यालय (विशेष संक्रिया) सीमा सुरक्षा बल भिलाई के द्वारा ‘साइकिल रैली’ का आयोजन किया गया। सीमा सुरक्षा बल भिलाई सीमांत मुख्यालय (विशेष संक्रिया) के उप महानिरीक्षक रमेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर इस साइकिल रैली को रवाना किया। इस इवेंट में सीमा सुरक्षा बल के अफसर, अधीनस्थ अफसर व कर्मचारी सहित कुल एक सौ 55 कर्मियों ने हिस्सा लेकर इसे सफल बनाया।

ये खबर भी पढ़ें: Big News : कर्मचारियों के मुद्दे पर भिलाई इस्पात मजदूर संघ ने की केन्द्रीय इस्पात मंत्री से मुलाकात, मिला पॉजिटिव जवाब, जानें

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को स्वच्छता अभियान से जोड़ना और स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरुकता की अलख जगाने का हैं।

ये खबर भी पढ़ें: तालपुरी बी ब्लॉक में पर्यावरण एवं स्वच्छता में योगदन देने वाले हुऎ सम्मानित

-14 सितंबर से दो अक्टूबर होंगे विभिन्न आयोजन

यह आयोजन बीते 14 सितम्बर से आगामी दो अक्टूबर 2024 तक संचालित किया जाएगा। इसके तहत स्वच्छता की भागीदारी 15 सितम्बर से 20 सितम्बर तक सभी स्वच्छता, 21 सितम्बर से 25 सितम्बर तक, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर 26 सितम्बर से एक अक्टूबर तक किया जाएगा। साथ ही अंतिम दिन, दो अक्टूबर को व्यापक रूप से ‘स्वच्छ भारत दिवस’ के तौर पर मनाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: MLA देवेन्द्र यादव और अन्य गिरफ्तारी के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान

The post सीमा सुरक्षा बल भिलाई में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के तहत होंगे अवेयरनेस कार्यक्रम appeared first on Suchnaji.

Related Articles

Back to top button