Xiaomi 14T Series global launch date 26 September Xiaomi 14T Xiaomi 14T Pro features

दिलचस्प यह भी है कि Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro स्मार्टफोन्स के सभी रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। कुछ इमेजेस सामने आई हैं, जिनमें नए शाओमी फोन्स को अलग-अलग कलर्स में दिखाया गया है।
माना जा रहा है कि Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro आयताकार कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। उसमें Leica ब्रैंडिंग होगी। दोनों फोन्स में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। कहा जा रहा है कि पेरिस्कोप कैमरा की मौजूदगी इन फोन्स में नहीं होगी। कहा जाता है कि दोनों फोन्स में फ्लैट-ऐज वाला डिजाइन दिया जाएगा।
इससे पहले Xiaomi 14T Pro को बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर देखा गया था। माना जा रहा है कि Xiaomi इस स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देगा। कहा जाता है कि Xiaomi 14T Pro में Redmi K70 Ultra के जैसे स्पेसिफिकेशन मिल सकते हैं, जिसके अगले महीने चीन में लॉन्च होने की भी संभावना है।
एक Xiaomi फोन को मॉडल नंबर 2407FPN8EG के साथ Geekbench 4.0 पर लिस्टेड देखा गया था। इसे गीकबेंच पर 12GB रैम और Android 14 के साथ टेस्ट किया गया है। इससे पता चलता है कि डिवाइस में कोडनेम ‘rothko’ वाला मदरबोर्ड बताया गया है, जिसमें 3.47GHz की मैक्सिमम क्लॉक स्पीड के साथ आठ कोर शामिल हैं। बोर्ड पर Mali-G720 GPU है। इससे पता चलता है कि डिवाइस MediaTek Dimensity 9300 Plus प्रोसेसर से लैस हो सकता है।


