Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में धमधा में मुस्लिम जमात का प्रदर्शन, आतंकवाद का पुतला दहन

जामा मस्जिद से नगर गेट तक निकाली गई विरोध पदयात्रा

“पाकिस्तान मुर्दाबाद”, “आतंकवाद मुर्दाबाद” के नारों से गूंजा शहर

पूर्व जिला पंचायत सभापति शमशीर कुरैशी बोले – भारतीय सेना पर है पूरा विश्वास

प्रधानमंत्री मोदी को मिला मुस्लिम समाज का समर्थन, सख्त सैन्य कार्रवाई की मांग

       धमधा, दुर्ग। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले में 28 भारतीयों की हत्या के विरोध में शुक्रवार को धमधा में मुस्लिम जमात द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया।

       प्रदर्शनकारियों ने जामा मस्जिद से नगर गेट तक पैदल मार्च किया और “पाकिस्तान मुर्दाबाद”, “आतंकवाद मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए आक्रोश जताया। नगर गेट व बस स्टैंड के सामने आतंकवाद का पुतला दहन कर घटना की कड़ी निंदा की गई।

       इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सभापति शमशीर कुरैशी ने कहा, “अपने 28 देशवासियों को खोने का दर्द हर भारतीय के दिल में है। अब वक्त आ गया है कि आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाए। हमें भारतीय सेना पर पूरा भरोसा है।”

       वहीं, पार्षद मलिक कुरैशी ने कहा, “आतंकवादियों को जड़ से खत्म करना होगा। हम मुस्लिम जमात के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं और सेना को हर संभव समर्थन देने को तैयार हैं।”

       प्रदर्शन में धमधा सदर याकूब कुरैशी, नजीर अहमद, मौलाना नकीब अख्तर, कलीम मोहम्मद कुरैशी, आरिफ कुरैशी, शौकत कुरैशी, इकबाल खान, सलीम कुरैशी सहित सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद थे।

       जमात ने इस हमले को मानवता के खिलाफ अपराध बताया और सरकार से आतंकवाद के विरुद्ध कड़ी सैन्य कार्रवाई की मांग की।

 

Related Articles

Back to top button