Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़रायपुर

गुरुवार को होने वाला जनदर्शन स्थगित

10 अक्टूबर को होने वाला जनदर्शन अपरिहार्य कारणों से रद्द, नई तिथि की घोषणा जल्द

       रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा हर गुरुवार को आयोजित किया जाने वाला जनदर्शन कार्यक्रम, जो इस सप्ताह 10 अक्टूबर 2024 को निर्धारित था, अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है।

       यह कार्यक्रम हर गुरुवार को मुख्यमंत्री के द्वारा लोगों की समस्याएं सुनने और उन पर त्वरित कार्यवाही करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। लेकिन इस सप्ताह विशेष परिस्थितियों के कारण इसे रद्द करना पड़ा है। राज्य सरकार की ओर से नागरिकों को सूचित किया गया है कि आगामी तिथि की जानकारी जल्द ही उपलब्ध करवाई जाएगी।

       जनदर्शन में मुख्यमंत्री प्रत्यक्ष रूप से जनता से मिलते हैं, उनकी शिकायतें और सुझाव सुनते हैं, जिससे राज्य की जनता को उनके मुद्दों का समाधान आसानी से मिल सके।

Related Articles

Back to top button