रेडियो लोकवाणी 89.6 एवं युवोदय कार्यक्रम के तत्वावधान में “हिंसा को नो” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

कार्यक्रम का शुभारंभ:
मुख्य सत्र:
सत्र में सहभागिता:
कार्यक्रम का समापन:
आवास निर्माण के पूरे कार्याे की मॉनिटरिंग करेंगे आवास मित्र-कलेक्टर सुश्री चौधरी
प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत आवास मित्रों का प्रशिक्षण उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न
दुर्ग। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास निर्माण में आवास मित्रों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में वृहद आवास निर्माण का लक्ष्य प्राप्त करने हेतु नव नियुक्त आवास मित्रों को आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आवास मित्रों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना सबसे बड़ी तथा महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों के लिए आवास तक की सुविधा दिए जाने का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को प्रोत्साहन करते हुए कलेक्टर ने कहा कि दुर्ग ग्रामीण में 7381 आवास निर्माण किया जाना है। उसमें प्रमुख भूमिका नव नियुक्त आवास मित्रों की रहेगी। उन्होंने लक्ष्य को साझा करते हुए नव नियुक्त आवास मित्रों को ईमानदारी व दृढ़ निश्चय के साथ कार्य करने को कहा। साथ ही माह मार्च 2025 तक आवास को पूर्ण कराने का लक्ष्य साझा किया गया।
कलेक्टर ने आवास निर्माण की अनुदान राशि समय-सीमा में दिए जाने एवं जियों टेगिंग भी समय-सीमा में पूर्ण करने को कहा। हितग्राहियों को जॉब कार्ड के साथ मजदूरी भुगतान समय पर किए जाने की बात कही। आवास निर्माण में उपयोग होने वाले सामग्री का व्यवस्थित रूप से उपलब्ध कराना जाना सुनिश्चित करें, ताकि आवास निर्माण कार्य में प्रगति लाया जा सके।
जिला पंचायत सीईओ श्री बजरंग दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीण स्तर पर योजना के क्रियान्वयन, तकनीकी मार्गदर्शन एवं सामग्री की उपलब्धता में सहयोग की दृष्टि से 52 हितग्राहियों का आवास मित्रों का चयन किया गया है, जिसमें दुर्ग 07, धमधा 27, पाटन 18 अभ्यर्थी शामिल है। आवास मित्रों को प्रधानमंत्री आवास समय सीमा में पूर्ण कराने व 90 दिवस का मनरेगा मजदूरी राशि को हितग्राहियों के खाते में हस्तांतरित करने में सहयोग प्रदान करना है। सीईओ श्री दुबे ने बताया कि वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत दुर्ग में 952, धमधा में 4686, पाटन में 2343 का लक्ष्य रखा गया है। अल्ट्राटेक सीमेंट, एसीसी सीमेंट, जे.के.लक्ष्मी सीमेंट द्वारा आवास निर्माण के लिए उन्हें रियायती दर पर सीमेंट उपलब्ध कराया जाएगा। नव नियुक्त आवास मित्रों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान कर आवास निर्माण को यथाशीघ्र पूर्ण करने हेतु तकनीकी ज्ञान भी प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान नव नियुक्त आवास मित्र, अल्ट्राटेक, एसीसी सीमेंट कंपनी के प्रतिनिधि सहित जिला पंचायत के अधिकारी उपस्थित थे।
दुर्ग। 13 दिसम्बर 2024 को राज्य सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सभी विभागों द्वारा 09 से 20 दिसम्बर 2024 के मध्य विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने सरकार की जनहितकारी योजनाओं/आगामी कार्ययोजनाओं/विजन के संबंध में प्रस्तावित गतिविधियों के संचालन/क्रियान्वयन की जानकारी जनसामान्य को उपलब्ध कराने विभागवार दायित्व सौपे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग को प्रस्तावित गतिविधि- एक साल की उपलब्धियों पर क्वीज, सुशासन पर पेंटिंग/पोस्टर प्रतियोगिता/फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, पोस्टकार्ड लेखन, मेंहदी प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) रंगोली प्रतियोगिता (बालिका वर्ग)। उच्च शिक्षा विभाग दुर्ग को- जिला मुख्यालय पर सायकल रैली, सुशासन पर संगोष्ठी (प्रत्येक महाविद्यालय में), वाद-विवाद प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक (एनसीसी/एनएसएस)। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को-अमृत सरोवरों पर ’’एक पेड़ मां के नाम‘‘ के तहत वृक्षारोपण, सभी ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी से स्वच्छता पखवाड़ा, बिहान की दीदियों द्वारा सुशासन का संकल्प चक्र, विकासखण्ड मुख्यालयों पर सुशासन रंगोली, सुशासन चौपाल का आयोजन। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को-ब्लड डोनेशन केम्प (रेड क्रॉस के सहयोग से), मितानीन सम्मलेन, प्रत्येक विकासखण्ड मुख्यालय पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, चिकित्सा महाविद्यालयों में संगोष्ठी, भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन। संयुक्त संचालक सहकारी संस्थाएं दुर्ग को- प्रत्येक धान खरीदी केन्द्र में किसान सम्मान कार्यक्रम। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को- प्रत्येक हॉस्टल में खेलकूद गतिविधियों का आयोजन, वाद-विवाद प्रतियोगिता, क्वीज, जनजातीय वीरों पर आधारित कार्यक्रम, नाचा दलों के माध्यम से एक साल की उपलब्धि पर आधारित कार्यक्रम। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को- महतारी वंदन के लाभान्वित हितग्राहियों का सम्मान, आंगनबाड़ी में कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता। उप संचालक कृषि विभाग को- कृषक उन्नति योजना से लाभान्वित कृषकों का सम्मान, उन्नत कृषकों का सम्मान, कृषक संगोष्ठी। उप संचालक समाज कल्याण विभाग दुर्ग को- दिव्यांग कलाकारों/खिलाड़ियों/प्रतिभाओं का सम्मान, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, वृद्धाश्रमों में कार्यक्रम। पुलिस अधीक्षक को- शहीदों के परिजनों का सम्मान, नगर सेना के जवानों द्वारा सार्वजनिक स्थल पर श्रमदान। सहायक श्रमायुक्त श्रम विभाग दुर्ग को- श्रमिक सम्मेलन, श्रमिकों का सम्मान। आयुक्त, नगर निगम दुर्ग/भिलाई/रिसाली/चरोदा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद कुम्हारी/अहिवारा/जामुल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पचायत अमलेवर/धमधा/पाटन/उतई को सफाई वाहनों से जिंगल्स का प्रसारण, सफाई पखवाड़ा का आयोजन, स्वच्छता दीदीयों का सम्मलेन, सम्मान मनोरंजन/खेलकूद कार्यक्रम, सभी नगरीय क्षेत्रों में आकर्षक सेल्फी जोन तैयार करना। वनमण्डलाधिकारी, वनमंडल दुर्ग को- वन सुरक्षा समितियों का सम्मेलन, वृक्षारोपण। उप संचालक पशुचिकित्सा एवं सेवायें दुर्ग को- गौ-पूजन कार्यक्रम। नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा दुर्ग, नोडल अधिकारी तकनीकी शिक्षा दुर्ग सहायक संचालक कौशल विकास दुर्ग को- सभी इंजीनियरिंग महाविद्यालयों, आई.आई.टी. आदि में सुशासन पर वाद-विवाद संगोष्ठी का आयोजन, आई.टी.आई. , व्ही.टी.पी. व लाईवलीहुड कॉलेजों में सुशासन पर कार्यक्रमों का आयोजन। जेल अधीक्षक केन्द्रीय जेल दुर्ग को- सफाई अभियान हेतु श्रमदान, संगोष्ठी। आयुक्त नगर निगम दुर्ग/भिलाई/चरोदा को- सभी होटल एवं प्रमुख पर्यटन स्थलों में सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को दर्शित करने वाले होल्डिंग्स, बैनर आदि का प्रदर्शन, प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सेल्फी जोन तैयार करना आदि शामिल किये गये हैं।
दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए दुर्ग नगर विधानसभा के पांच कार्याे के लिए 53 लाख 96 हजार 423 रूपए स्वीकृत किया गया है। दुर्ग शहर विधायक श्री गजेन्द्र यादव द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा की जाएगी।
दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के 10 कार्याे के लिए 57 लाख 48 हजार 5 रूपए स्वीकृत किया गया है। दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी जनपद पंचायत दुर्ग मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा की जाएगी।
बीमा सखी केवल महिलाओं के लिए
दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र परिसर दुर्ग में 11 दिसम्बर 2024 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट केम्प में निजी नियोजक एलआईसी ऑफ इंडिया कुम्हारी शाखा द्वारा बीमा सखी (केवल महिलाओं के लिए) 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनका कार्यस्थल भिलाई-दुर्ग है। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास तथा आयु 21-45 वर्ष की आवश्यक है। इसी प्रकार पालीबाण्ड इंश्युलेंशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ब्यूजीनस डेव्हलपमेंट ऑफिसर के लिए 10, जुनियर एकाउण्टेंट 10, कम्प्यूटर ऑपरेटर 10, फिल्ड स्पेशीलिस्ट 20 और मेंटनेंस इंचार्ज के लिए 6 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनका कार्यस्थल भिलाई होगा। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता ब्युजीनस डेव्हलपमेंट ऑफिसर के लिए एमबीए (फाइनेंस/मार्केटिंग/सेल) अनुभवी को प्राथमिकता, एकाउण्टेंट बी.काम. प्लस कम्प्यूटर टेली नॉलेज, कम्प्यूटर ऑफिसर के लिए बीसीए/बीबीए/बीएससी (कम्प्यूटर नॉलेज), फिल्ड स्पेशीलिस्ट के लिए आईटीआई (इलेक्ट्रिशियन/फीटर/कोपा/डीजल मैकेनिक) अनुभवी को प्राथमिकता और मंेटनेंस इंजार्च के लिए बीई/बी टेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) शैक्षणिक योग्यता आवश्यक है।



