Google Pixel 7a Get Discount Rs 13000 Flipkart Big Billion Days Sale 2024

Google Pixel 7a Price & Offers
Google Pixel 7a का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 31,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। यह स्मार्टफोन भारत में मई, 2023 में 43,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank डेबिट या क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10% (1250 रुपये तक) इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 30,749 रुपये हो जाएगी। इस प्रकार यह स्मार्टफोन लॉन्च कीमत की तुलना में 13,250 रुपये सस्ता मिल रहा है।
Google Pixel 7a Specifications
Google Pixel 7a में 6.1 इंच की Full HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। Pixel 7a में Tensor G2 प्रोसेसर दिया गया। इस स्मार्टफोन में 8GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। Pixel 7a में 4,385mAh की बैटरी दी गई है जो कि वायरलेस चार्जिंग और Qi चार्जिंग स्टैंडर्ड का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें Pixel 7a के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी शामिल हैं। डाइमेंशन के मामले में फोन की लंबाई 152 मिमी, चौड़ाई 72.9 मिमी, मोटाई 9 मिमी और वजन 193.5 ग्राम है।


