Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर में श्री सत्य सांई संजीवनी नर्सिंग कॉलेज का किया उद्घाटन

स्वास्थ्य सेवाओं में नई दिशा: नर्सिंग कॉलेज से छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

उच्चस्तरीय नर्सिंग प्रशिक्षण: मुख्यमंत्री ने नर्सिंग कॉलेज को स्वास्थ्य सेवाओं के सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण कदम बताया

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की प्रशंसा: श्री सत्य सांई संजीवनी हॉस्पिटल की सेवाओं की सराहना

       रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर स्थित श्री सत्य सांई संजीवनी हॉस्पिटल के परिसर में नवनिर्मित श्री सत्य सांई संजीवनी नर्सिंग कॉलेज का विधिवत उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

       इस अवसर पर श्री सत्य सांई संजीवनी हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. सी. श्रीनिवास ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। यह नर्सिंग कॉलेज स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में प्रशिक्षण और उच्च स्तरीय नर्सिंग शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है, जिससे राज्य और देश के स्वास्थ्य ढांचे को और सशक्त किया जा सके।

       मुख्यमंत्री ने इस कॉलेज के उद्घाटन के मौके पर कहा कि यह पहल स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है, जो न केवल राज्य के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाएगी, बल्कि इस क्षेत्र में शिक्षा और रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगी।

       विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने संबोधन में श्री सत्य सांई संजीवनी हॉस्पिटल के कार्यों की सराहना की और कहा कि यह संस्थान पिछले कई वर्षों से उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है और इस नर्सिंग कॉलेज से इस क्षेत्र में और भी सकारात्मक बदलाव आएंगे।

Related Articles

Back to top button