Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने दूसरी सूची जारी की, 20 कैंडिडेट के नाम घोषित किए




मुंंबई । महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना की दूसरी में पार्टी ने 20 कैंडिडेट के नाम घोषित किए हैं। पार्टी ने वरली (वर्ली) सीट से आदित्य ठाकरे के खिलाफ मिलिंद देवड़ा को उतारा है। पार्टी ने कांग्रेस से शिवसेना में लौट संजय निरुपम को दिंडोशी सीट से टिकट दिया है। शिवसेना ने पहली सूची में 45 नाम घोषित किए थे। शिंदे की शिवसेना ने कांग्रेस के दो बड़े नेताओं को विधानसभा चुनावों में उतार दिया है।

एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने दूसरी सूची में मुंबई और मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र की सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है। इनमें अंधेरी पूर्व से मूरजी कांजी पटेल, कल्याण पश्चिम सीट से विश्वनाथ आत्माराम भोईर के साथ बोईसर से विलास सुकुर तारे का नाम शामिल है। संजय निरुपम को सूची में नाम चौंकाने वाला है। पहले वह कांग्रेस की टिकट पर सांसद रह चुके हैं। वह मुंबई में उत्तर भारतीय नेताओं में बड़ा चेहरा हैं। वे कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में जाने के बाद पूरी तरह से सक्रिय बने हुए हैं। शिवसेना को निरुपम की उम्मीदवारी से उत्तर भारतीय वोटों को साधने में सफलता मिलेगी।







Previous articleबम की फर्जी धमकियों के खिलाफ सरकार का एक्शन
Next articleऑपरेशन बागी क्लीन चलाकर बीजेपी का बागी नेताओं वापस लेने का प्रयास


Related Articles

Back to top button