भिलाई में एनकाउंटर, मारा गया अमित जोश, टाउनशिप में बढ़ रहा था क्राइम

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई में बढ़ते क्राइम पर लगाम लगाने के लिए पुलिस एक्शन में आ गई है। भिलाई में निगरानी शुदा बदमाश का एनकाउंटर कर दिया गया है। शुक्रवार शाम को जयंती स्टेडियम के पास पुलिस को यह कामयाबी हाथ लगी।
अमित जोश पर आरोप है कि भिलाई ग्लोब चौक पर गोलीबारी करके दहशत फैलाने की कोशिश की थी। इसके अलावा कई आपराधिक वारदात में भी शामिल रहा है। बताया जा रहा है कि सिविक सेंटर जयंती स्टेडियम के पास पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। पुलिस से बचने के लिए उसने फायरिंग कर दिया। दोनों तरफ से फायरिंग होती रही, जिसमें अमित जोश मारा गया। दुर्ग जिले के आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।
बता दें कि पुलिस कंट्रोल रूम से करीब 50 मीटर की दूरी पर गोली चलाने वाले अमित जोश के ठिकाने पर बीएसपी ने एक्शन लिया था। जिस आवास में वह रहता था। जहां कब्जेदारों को काबिज करके किराया वसूल रहा था, उसको पुलिस ने ध्वसत कर दियाा था। सभी आवासों को खाली करायाा गया था। इसके बाद एक अन्य बदमाश के ठिकाने पर कार्रवाई की गई थी।
आरोपित अमित जोश के बीएसपी टाउनशिप के सेक्टर-6 स्थित आवास में हुए अवैध कब्जा व निर्माण पर बुलडोजर चला था। जिला प्रशासन, पुलिस एवं बीएसपी प्रबंधन ने यह संयुक्त कार्रवाई की थी। टीम द्वारा सेक्टर-5 में उसके जीजा के यहां भी कार्रवाई की।
उल्लेखनीय है कि बीते मंगलवार की देर रात सेक्टर-6 स्थित पुलिस कंट्रोल रूम से 50 मीटर की दूरी पर दो युवकों पर गोली चला दी गई थी। विश्रामपुर निवासी इन दोनों युवकों का रायपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं वारदात का मुख्य आरोपित अमित जोश एवं सागर बाग दोनों की तलाश में पुलिस पतासाजी कर रही है। इधर आज आरोपित अमित जोश के सेक्टर- 6 सड़क 31 में अवैध कब्जा वाले क्वाटरों को खाली करा दिया गया। उसने 17 आवासों पर अवैध कब्जा कर किराया पर दे रखा था। वहीं आरोपित अमित जोश मोरिश को शरण देने वाली उसकी बहन और जीजा के घर कार्रवाई के दौरान पुलिस को 40 से अधिक नई जींस और 10 जोड़ी महंगे जूते मिले। संदेह होने पर पुलिस ने घर की तलाशी ली तो वहां से एक लोडेड पिस्टल, दो चाकू और दो नग कारतूस का खाली खोखा बरामद किया गया। पिस्टल की मैग्जीन में दो नग जिंदा कारतूस लोड था। इस पुलिस ने अमित जोश के जीजा लक्की जार्ज को गिरफ्तार किया है। लक्की जार्ज भी आदतन अपराधी है। वो सुपेला थाना का गुंडा बदमाश है।
The post भिलाई में एनकाउंटर, मारा गया अमित जोश, टाउनशिप में बढ़ रहा था क्राइम appeared first on Suchnaji.



