Samsung Galaxy Z Flip7 FE to Launch in 2025 Know Details

Those hoping for a Z Flip 7 FE should be excited. It looks like a Samsung FE clamshell is finally coming in 2025.
— Ross Young (@DSCCRoss) November 19, 2024
यह एक सस्ता वर्जन होगा, जिसमें Samsung Galaxy Z Flip7 के समान डिस्प्ले इस्तेमाल की जाएगी। हालांकि, इसमें लोअर एंड कैमरा और एक अलग प्रोसेसर होगा जो कि कम पावरफुल होगा। अब ग्राहकों को यह कॉम्बिनेशन कितना पसंद आता है या नहीं यह आने वाला वक्त बताएगा। हालांकि, जो ग्राहक कम बजट में फ्लिप फोन चाहते हैं उनके लिए यह बेहतर विकल्प रहेगा।
हालांकि, सिर्फ $100-$200 (लगभग 8,439 रुपये-16,878 रुपये) के लिए अधिकतर खरीदार ज्यादा परवाह नहीं करेंगे, लेकिन अगर यह और भी सस्ता होगा तो यह फोल्डेबल मार्केट में बिक्री के मामले में बहुत बढ़ावा दे सकता है। यह जानकारी डिस्प्ले सप्लाई चेन कंसल्टेंट्स रॉस यंग से आई है। इस महीने की शुरुआत में Galaxy Flip FE में Exynos 2400 प्रोसेसर मिलने की अफवाह थी। यह Galaxy S24 लाइनअप में कुछ रीजन में दी जाने वाली चिप है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।


