Google Analytics —— Meta Pixel
मध्य प्रदेश

कर्मचारी राज्य बीमा निगम के महानिदेशक का कार्यभार संभाला अशोक कुमार सिंह ने

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के महानिदेशक का कार्यभार संभाला।

अशोक कुमार सिंह केरल कैडर के 1999 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वे केरल सरकार के जल संसाधन विभाग में प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत रहे हैं। उन्हें जिला और राज्य स्तरीय संगठनों के शासन और प्रबंधन का व्यापक अनुभव है।

केंद्र स्तर पर वे राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन में कार्यकारी निदेशक, रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव और वित्त मंत्रालय में निदेशक के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO NEWS: कर्मचारी भविष्य निधि के खातों, TDS, पेंशन,एडवांस की पात्रता पर बड़ी खबर

अशोक कुमार सिंह ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय, नई दिल्ली से एम.फिल. की डिग्री प्राप्त की है और वे आईआईटी, कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएफओ का नया ऑनलाइन मॉड्यूल लांच, छूट का खुला द्वार

The post कर्मचारी राज्य बीमा निगम के महानिदेशक का कार्यभार संभाला अशोक कुमार सिंह ने appeared first on Suchnaji.

Related Articles

Back to top button