OnePlus Ace 5 Pro to launch with Snapdragon 8 Elite chip 100W fast charging spotted on 3C certification specs details

OnePlus Ace 5 सीरीज को कंपनी इसी महीने मार्केट में लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले OnePlus Ace 5 Pro को लेकर एक बड़ा अपडेट मिला है। फोन को चीन के 3C सर्टीफिकेशन में देखा (via) गया है। लिस्टिंग के अनुसार इसमें 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। सीरीज के वनिला Ace 5 में भी इतनी ही फास्ट चार्जिंग क्षमता आने की बात कही गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो Ace 5 Pro स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट वाला अबतक का सबसे अफॉर्डेबल फोन हो सकता है।
हालांकि अभी तक Realme GT 7 Pro और the Redmi K80 Pro ऐसे फोन हैं जो इस प्रोसेसर के साथ एक अफॉर्डेबल डिवाइस कहे जा सकते हैं। अब देखना होगा कि OnePlus Ace 5 Pro को अफॉर्डेबल बनाने के लिए कंपनी इसमें कहां पर कटौती करती है। फोन के स्पेसिफिकेशंस काफी समय से अफवाहों में हैं।
OnePlus Ace 5 Pro में 6.82 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर होगा जो डिस्प्ले के भीतर ही मिलेगा। फोन का टॉप वेरिएंट 24GB रैम से लैस हो सकता है। स्टोरेज के लिए कंपनी इसमें 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज कैपिसिटी दे सकती है।
फोन में रियर में 50MP Sony iMX906 सेंसर देखने को मिल सकता है। साथ में 50MP अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 50MP Samsung JN1 टेलीफोटो कैमरा इसमें दिया जा सकता है। फोन में सेल्फी के लिए 16MP फ्रंट कैमरा आ सकता है। यह 6000mAh बैटरी से लैस हो सकता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 से लैस होगा जिस पर ColorOS 15 की स्किन देखने को मिल सकती है।


