Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

नंदिनी पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया अंधा कत्ल, प्रेम प्रसंग में हुआ था हत्या

सीसीटीवी, साइबर तकनीक और टॉवर डंप से मिला सुराग

मृतका चिंया और आरोपी दीपक के बीच था प्रेम संबंध

शादी के दबाव में हुआ विवाद, गला घोंटकर की हत्या

आरोपी दीपक गिरफ्तार, हत्या करना किया कबूल

      नंदिनी, भिलाई नगर। नंदिनी पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में सफलता प्राप्त की है। मामले में मृतका का आरोपी से प्रेम संबंध था और वह उस पर शादी का दबाव बना रही थी। पुलिस ने तकनीकी सहायता के माध्यम से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

      जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तंवर ने बताया कि श्रीमती ममता जंघेल, निवासी टाउनशिप मार्केट नंदिनी ने थाना नंदिनी नगर में सूचना दी थी कि कुंवरिया बाई उर्फ चिंया (45 वर्ष), निवासी ग्राम हरदी, हाल निवास टाउनशिप नंदिनी, 12 जुलाई की रात 9 बजे से 13 जुलाई की सुबह 8:30 बजे के बीच संदिग्ध अवस्था में मृत पाई गई।

      सूचना के आधार पर थाना नंदिनी नगर में मर्ग क्रमांक दर्ज कर जांच शुरू की गई।

आरोपी से था प्रेम संबंध, कर रही थी शादी का दबाव

      जांच में पता चला कि मृतिका के दीपक कुमार तोडसे (42 वर्ष), निवासी रायपुर रोड अहिवारा से प्रेम संबंध थे। मृतिका उस पर लगातार शादी का दबाव बना रही थी।

      12 जुलाई की रात दीपक मृतिका के घर पहुंचा, जहां दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद के दौरान आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। इसके बाद अपराध क्रमांक 159/25 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी शुरू की गई।

तकनीकी मदद से मिली सफलता

      पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, त्रिनयन ऐप्स, साइबर तकनीक और टॉवर डंप के माध्यम से आरोपी का पता लगाया। आरोपी दीपक तोडसे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

      फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button