Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़

फेकारी, दुर्ग में “माता अमृतानंदमयी मठ” द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

भिलाई फेकारी, दुर्ग में “माता अमृतानंदमयी मठ” द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन माता अमृतानंदमयी मठ, शाखा रायपुर के आध्यात्मिक एंव सामाजिक कार्य, विगत कई वर्षों से छत्तीसगढ़ में चल रहे है ं | समाज सेवा के पुनीत कार्यों के क्रम में, शनिवार 7 फरवरी 2026 को, आधार पब्लिक स्कूल, फेकारी, जिला दुर्ग में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2 बजे तक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है |

इस शिविर में अंचल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. मोहन लाल अग्रवाल, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. गोवर्धनन मारन एवं फिजिकल हेल्थ सलाहकार डॉ. हर्षिता शुक्ला अपनी सेवाएं देंगे |

शिविर की आयोजक, श्रीमती विनीत साहू ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लें और शिविर को सफल बनाये |

शिविर की संयोजिका, डॉ. रेशमा श्रीवास्तव ने बताया की माता अमृतानंदमयी मठ, शाखा रायपुर द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी, सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button