
In Tokyo, had a fruitful meeting with Mr. Nakajo Kazuya, Mr. Ando Yuji & Mr. Hara Harunobu from @JETRO_InvestJP
We discussed Chhattisgarh’s vast potential in IT, textiles, aerospace, automobiles, electronics & clean energy.
I invited JETRO to explore new avenues of investment in… pic.twitter.com/VdmLWJeGcr— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) August 23, 2025
रायपुर/टोक्यो। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टोक्यो प्रवास के दौरान जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JETRO) के वरिष्ठ अधिकारियों नाकाजो काज़ुया, एंडो युजी और हारा हारुनोबू से मुलाकात की। इस बैठक में आईटी, टेक्सटाइल्स, एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ की अपार संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री साय ने JETRO के प्रतिनिधियों को प्रदेश की औद्योगिक नीति और अनुकूल वातावरण की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ में निवेश हेतु आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि राज्य न केवल संसाधनों से सम्पन्न है, बल्कि सुगम प्रक्रियाओं और निवेशकों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराता है।
बैठक के दौरान JETRO प्रतिनिधियों ने भी छत्तीसगढ़ की संभावनाओं में गहरी रुचि दिखाई और भविष्य में आपसी सहयोग की संभावनाओं पर सहमति जताई।



