विविध ख़बरें

EPFO NEWS: कर्मचारी भविष्य निधि का भिलाई में खोलिए कार्यालय, हजारों कर्मचारियों को होगा सीधा फायदा, सांसद बघेल ये बोले…

  • दुर्ग जिले में जल्द भविष्य निधि कार्यालय की शाखा खुले उसके लिए सार्थक प्रयास करने की बात कही।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिला एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। जहां पर लाखों की संख्या में श्रमिक कार्य करते हैं और उनका भविष्य निधि का पैसा भविष्य निधि कार्यालय रायपुर में जमा होता है। दुर्ग जिले में स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत नियमित कर्मचारी भी अपने पेंशन के लिए भविष्य निधि कार्यालय रायपुर में जाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: पेंशनर्स क्यों बोले-न्यायालय का कोई अधिकार क्षेत्र नहीं ईपीएस 95 पेंशन पर, पढ़िए

भविष्य निधि कार्यालय दुर्ग जिले में न होने से यहां के श्रमिकों को अपने भविष्य निधि के खाते के संचालन एवं पेंशन के लिए बहुत परेशानी उठानी पड़ती है। कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय रायपुर जाने के लिए उन्हें छुट्टी लेना पड़ता है। कर्मचारियों की समस्याओं को देखते हुए पहले भी भविष्य निधि कार्यालय की शाखा भिलाई में खोलने की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक इस पर कोई प्रगति  जमीन पर नहीं हुई।

ये खबर भी पढ़ें: पुरानी पेंशन योजना: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों की अटक रही पेंशन, जानिए कारण

श्रमिकों की परेशानियों को देखते हुए भिलाई इस्पात मजदूर संघ के उपाध्यक्ष शारदा गुप्ता, विनोद उपाध्याय, संयुक्त महामंत्री हरिशंकर चतुर्वेदी और अन्य पदाधिकारियों ने दुर्ग सांसद विजय बघेल को ज्ञापन भविष्य निधि कार्यालय की एक शाखा भिलाई में जल्द से जल्द खुलवाने की मांग की। जिस पर उन्होंने भी इस मांग को जायज बताया। दुर्ग जिले में जल्द भविष्य निधि कार्यालय की शाखा खुले उसके लिए सार्थक प्रयास करने की बात कही

ये खबर भी पढ़ें: नीतीश और नायडू की राह पर चलने को तड़प रहे ईपीएस 95 पेंशनभोगी

The post EPFO NEWS: कर्मचारी भविष्य निधि का भिलाई में खोलिए कार्यालय, हजारों कर्मचारियों को होगा सीधा फायदा, सांसद बघेल ये बोले… appeared first on Suchnaji.

Related Articles

Back to top button