भिलाई स्टील प्लांट: 2025 में 154 अफसरों का रिटायरमेंट, ईडी वर्क्स अंजनी कुमार समेत 17 अफसरों को विदाई देगा BSP OA

- इस माह कुल 17 सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों के सम्मान के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के ईडी वर्क्स अंजनी कुमार, सीजीएम समेत 17 अधिकारी इस माह रिटायर हो रहे हैं। अधिकारियों को विदाई देने के लिए बीएसपी ओए खास कार्यक्रम आयोजित करता है। 28 जनवरी को ओए-बीएसपी द्वारा जनवरी माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों का सम्मान समारोह का आयोजन है।
ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला स्टील प्लांट के 2300 लोगों ने लगाई दौड़, DIC ने लगाया चक्कर, मस्ती में सब झूमे
बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन (BSP Officers Association) द्वारा जनवरी माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों का सम्मान समारोह मंगलवार शाम 6.45 बजे प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ओए-बीएसपी महासचिव परविंदर सिंह ने बताया कि आफिसर्स एसोसिएशन ने सम्मान की परम्परा को कायम रखते हुए जनवरी माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL Foundation Day 2025: भिलाई स्टील प्लांट के 65 कर्मचारियों-अधिकारियों को मिला दीर्घ सेवा सम्मान
उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में कुल 154 अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं एवं इस माह कुल 17 सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों के सम्मान के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL Foundation Day: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के नाम पर दौड़े बच्चे-बूढ़े और जवान, 5 हजार ले गए ये श्रीमान
सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों के नाम
अंजनी कुमार-ईडी इंचार्ज (वर्क्स), देवेन्द्र नाथ करण, जीएम (एफ एंड ए), देवदत्त सारंगी, जीएम (प्लेट मिल), के. गनानानंद, जीएम (पीएल गैरेज), शंकर सिंह नेताम, जीएम (प्रोजेक्ट्स), बंशी टुडू, जीएम (ईडीडी), चिन्मय खान, जीएम (एसएमएस-1), डॉ. राजेश्वर राम, एडिशनल सीएमओ (मेडिकल) अनिल चंद्र नाथ, जीएम (सीएमएम), देबाशिष चक्रवर्ती, एजीएम (सीएमएम), कौशल कुमार साहू एजीएम (एचआर), बी राधाकृष्णन, एजीएम (एफ एंड ए), विलिंगटन विलियम, सीनियर मैनेजर (मार्केटिंग), हेमलाल डालेन्द्र, सीनियर मैनेजर (सीओसीसीडी), औकुमार बंजारा, सीनियर मैनेजर (टीएसडी), मुकेश शर्मा, मैनेजर (बीएफएस), गजेन्द्र कुमार उपलोपवर, डिप्टी मैनेजर (मेडिकल)।
ये खबर भी पढ़ें: Rourkela Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 7 के लिए भूमिपूजन, L&T व जर्मन कंपनी करेगी काम
The post भिलाई स्टील प्लांट: 2025 में 154 अफसरों का रिटायरमेंट, ईडी वर्क्स अंजनी कुमार समेत 17 अफसरों को विदाई देगा BSP OA appeared first on Suchnaji.



