SAIL कर्मचारियों का वेज रीविजन अधिकारियों के तर्ज पर हो, एरियर, लीव बैंक, आवास आवंटन पर इस्पात मंत्री को BAKS ने थमाया पत्र

- बीएकेएस ने इस्पात मंत्री, इस्पात राज्य मंत्री के समक्ष कर्मचारियो के समस्याओं को उठाया।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ-बीएकेएस (Bokaro Non-Administrative Employees Union-BAKS) के पदाधिकारियों ने इस्पात मंत्री एचडी कुमार स्वामी (Steel Minister HD Kumaraswamy) से मुलाकात कर कर्मचारियों की पीड़ा सुनाई। इस्पात मंत्री तथा इस्पात राज्य मंत्री के बोकारो दौरे पर है।
ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट: ब्लास्ट फर्नेस में रिकॉर्ड हॉट मेटल का प्रोडक्शन
बीएकेएस प्रतिनिधियों ने बीएसएल कर्मचारियों (BSL Employees) के मुद्दे को उनके संज्ञान में लाया है। जिसके तहत बीएसएल सहित सेल कर्मचारियों के वेज रीविजन को सेल अधिकारियों के तर्ज पर करना, एरियर का भुगतान, आश्रित कर्मचारियों के मुद्दे, लीव बैंक की स्थापना, प्रशिक्षण अवधि को सेवा काल में जोड़ना, आवास आवंटन प्रणाली में सुधार आदि है।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL Foundation Day: भिलाई स्टील प्लांट के 65 कार्मिक होंगे लॉन्ग सर्विस अवॉर्ड से सम्मानित, यहां दौड़ने पर मिलेगा 5 हजार
गौरतलब है कि पिछले 8 साल में कई इस्पात मंत्री, इस्पात राज्य मंत्री, सेल चेयरमैन जैसे पद पर कई व्यक्ति नियुक्त हुए। कई सांसद, विधायक भी निर्वाचित भी हुए। लेकिन सेल कर्मचारियों के मुद्दो की संख्या में कमी की जगह वृद्धि ही हुई है।
ये खबर भी पढ़ें: एनजेसीएस और अपेक्स कमेटी में सेल एससी-एसटी फेडरेशन को चाहिए जगह, रिजर्वेशन पॉलिसी भी
अध्यक्ष हरिओम का कहना है कि कर्मचारियों ने खुद की यूनियन बना कर सरकार, प्रबंधन से पत्राचार करना शुरू किया। प्रत्येक वर्ष 200 से अधिक मुद्दों पर यूनियन पत्राचार कर रही है। उसके बाद विभिन्न विभागों के मंत्री, सचिव, इस्पात संसदीय कमेटी के समक्ष भी लगातार मुद्दों को रखा जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस 2025: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भिलाई बटालियन में, जयंती स्टेडियम में बीएसपी डीआईसी फहराएंगे झंडा
The post SAIL कर्मचारियों का वेज रीविजन अधिकारियों के तर्ज पर हो, एरियर, लीव बैंक, आवास आवंटन पर इस्पात मंत्री को BAKS ने थमाया पत्र appeared first on Suchnaji.


