विविध ख़बरें

बोकारो स्टील प्लांट में हादसा, मजदूर की मौत

  • बोकारो जनरल हॉस्पिटल उपचार के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) में बड़ा हादसा हो गया है। एक कर्मचारी की मौत हो गई है। करीब 30 फीट ऊंचाई से गिरने की वजह से मजदूर हादसे की चपेट में आ गया है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल और अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 में जेरिएट्रिक ओपीडी शुरू, बुजुर्गों को राहत

बोकारो जनरल हॉस्पिटल (Bokaro General Hospital) उपचार के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। आश्रित परिवार को अनुकंपा नियुक्ति देने की प्रक्रिया आदि शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Accident in Bokaro Steel Plant, worker dies 4.

ये खबर भी पढ़ें: राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड: राष्ट्रीय इस्पात नीति 2017 और आरआईएनएल का जीवनदान

सेल बीएसएल (SAIL – BSL) के कोक ओवन के बैट्री संख्या 5 के पुशर कार के समीप से एक ठेका कर्मी मनोज कुमार गिर कर घायल हो गए थे। उपचार के लिए बोकारो जनरल हॉस्पिटल-बीजीएच ले जाया गया। इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL News: वित्तीय वर्ष 2024-25 में 5,700 करोड़ और 2025-26 में 7,500 करोड़ के Capital Expenditure को मंजूरी

बुधवार शाम करीब 5 बजे 30 फिट ऊंचाई से गिर मजदूर की हडिडयां तक टूट गई है। केके इंजीनियरिंग कंपनी के मजदूर की मौत की खबर लगते ही उच्चाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि कोक ओवन बैट्री पांच में कैपिटल रिपेयर का कार्य चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ की आमसभा 23 को, कर्मचारी, यूनियन चुनाव, पे-पॉकेट पर चर्चा

The post बोकारो स्टील प्लांट में हादसा, मजदूर की मौत appeared first on Suchnaji.

Related Articles

Back to top button