छत्तीसगढ़रायपुर

ईरान के दिवंगत राष्ट्रपति डॉ. रईसी और विदेश मंत्री श्री अब्दुल्लाहियन के सम्मान में राजकीय शोक

       रायपुर। भारत सरकार ने ईरान के दिवंगत राष्ट्रपति डॉ. सैय्यद इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री श्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन के सम्मान में 21 मई को एक दिवस का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान, राज्य स्थित सभी शासकीय भवनों और अन्य स्थानों पर, जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। राजकीय शोक की अवधि में, शासकीय स्तर पर कोई भी मनोरंजन या सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button