विष्णु देव साय के जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

रायपुर-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग।लोगों में भारी उत्साह कि मुख्यमंत्री लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को देंगे निर्देश।
जनदर्शन मंच पर जाने से पूर्व मुख्यमंत्री श्री साय ने दिव्यांगजनों से मुलाक़ात की-दिव्यांगजनों की समस्या को सुनते हुए त्वरित राहत देते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने केरपे (बीजापुर) निवासी राजूराम वाचम (21 वर्ष) और लीलाशंकर साहू (37 वर्ष) निवासी भेंडरवानी (धमतरी) को बैटरीचलित वाहन, मोहम्मद रसीद कुरैशी (69 वर्ष) निवासी रायपुर को व्हीलचेयर, इंद्रसेन गोस्वामी (27 वर्ष) निवासी बेलसर (बलरामपुर) को एल-बो क्रेच एवं विवेक शर्मा (37 वर्ष) निवासी भनपुरी रायपुर को वॉकर प्रदान किया।जशपुर से आई दृष्टिबाधित कुमारी रूपवर्षा ने पढ़ने में आ रही दिक्कत के लिए ऑर्बिट रीडर यन्त्र के लिए मुख्यमंत्री से गुहार की। मुख्यमंत्री ने सहायता का दिया आश्वासन।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को लोक दर्शन एवं कलश नृत्य परिवार भिलाई के कलाकारों ने छायाचित्र भेंट किया।
The post विष्णु देव साय के जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग appeared first on Pramodan News.



