विविध ख़बरें

विधायक देवेंद्र यादव की सेक्टर 5 कार्यालय में जन चौपाल, समस्याओं का खुला पिटारा

लोगों से मिले और सब का जाना हालचाल।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। जेल से बाहर आने के बाद विधायक देवेंद्र यादव फिर सक्रिय हो गए हैं। रविवार को सेक्टर 5 स्थित कार्यालय में चौपाल लगाया। जेल से आने के बाद पहली बार विधायक ने चौपाल लगाया।

जहाँ हजारों समर्थक अपने नेता से भेंट मुलाकात करने हालचाल पूछने पहुंचे। सुबह से ही सेकड़ो लोगों का भीड़ लगी। उनसे युवा, महिलाएं, विभिन्न समाज के प्रतिनिधि मंडल भी मुलाकात करने पहुंचे। सभी ने विधायक का कुशलक्षेम जाना, हालचाल पूछे। विधायक ने भी लोगो से मिले सभी का हालचाल जाना। लोगो ने अपनी समस्या भी बताई जिनके समस्याओं का समाधान किया।

6 माह बाद विधायक कार्यालय में उमड़ी भीड़

विधायक कार्यालय के मुताबिक करीब 6 माह बाद अपने नेता से मिलाकर लोगों में काफ़ी उत्साह का माहौल, लोगो ने जमकर ख़ुशी मनाई। वहीं कुछ लोगों ने राशन कार्ड बनाने, शिक्षा के अधिकार के तहत निजी स्कूल में प्रवेश को लेकर अपनी बात रखी। जिस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए निर्देशत किया और राशन कार्ड को जल्द से जल्द बनाने कहा।

निजी अस्पताल में भर्ती मरीजों के बेहतर इलाज के लिए…

इसके अलावा सुपेला क्षेत्र की महिलाएं व पुरूष, जिन्हें शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था, वे भी विधायक के पास योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग लेकर पहुंचे थे। जिन्होंने अपनी परेशानी विधायक को बताई और विधायक देवेंद्र यादव ने संबंधित अधिकारियों को फोन कर जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

The post विधायक देवेंद्र यादव की सेक्टर 5 कार्यालय में जन चौपाल, समस्याओं का खुला पिटारा appeared first on Suchnaji.

Related Articles

Back to top button