Chhattisgarh Budget 2025: पेट्रोल 1 रुपए सस्ता, महंगाई भत्ता बढ़ कर अब 53%, पेंशन फंड 456 करोड़ का

पेंशन फंड के लिए एक अधिनियम भी बनाया जाएगा।
इस फण्ड 456 करोड़ के निवेश का बजटीय प्रावधान।
संभवतः ऐसा करने वाले हम देश के प्रथम राज्य होंगे।
सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ बजट 2025-26 को विधानसभा में पेश कर दिया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगातार कई घोषणाएं की हैं। कर्मचारी, पेंशन और बजट पर खास घोषणा की। छत्तीसगढ़ सकरार ने तय किया है कि बजट पर लगने वाले वैट को 1 रुपए कम कर दिया जाएगा। इससे प्रदेश में 1 अप्रैल से पेट्रोल की कीमत 1 रुपए कम हो जाएगी।
ओपी चौधरी ने घोषणा करते हुए कहा-जैसा कि सबको विदित है कि सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद दी जाने वाली पेंशन का व्यय लगातार बढ़ रहा है।
इसकी सुनियोजित ढंग से व्यवस्था बनाने के लिए हमने इस बार “पेंशन फंड” बनाने का निर्णय लिया है, जो वित्तीय स्थिरता को सुनिश्चित करेगा और भविष्य की पेंशन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये उपयोगी होगा।
इसके लिए एक अधिनियम भी बनाया जाएगा एवं इस फण्ड 456 करोड़ के निवेश का बजटीय प्रावधान भी किया गया है। संभवतः ऐसा करने वाले हम देश के प्रथम राज्य होंगे।
प्रदेश के वित्त मंत्री ने घोषणा की है कि हमारी सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि शासकीय कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता बढ़ाकर 53% कर दिया जाएगा। मार्च माह का वेतन, जो अप्रैल में देय होगा, बढ़े हुए महंगाई भत्ते के साथ दिया जायेगा।
The post Chhattisgarh Budget 2025: पेट्रोल 1 रुपए सस्ता, महंगाई भत्ता बढ़ कर अब 53%, पेंशन फंड 456 करोड़ का appeared first on Suchnaji.
