विविध ख़बरें

दुर्ग जिले के नए कलेक्टर अभिजीत सिंह पदभार संभालते ही उतरे मैदान में

  • पदभार ग्रहण की प्रारंभिक औपचारिकता के बाद कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कलेक्टोरेट की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। जिले के नव पदस्थ कलेक्टर अभिजीत सिंह (आईएएस) ने गुरुवार को कलेक्टोरेट दुर्ग में पदभार ग्रहण कर लिया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2012 बैच के अधिकारी अभिजीत सिंह इससे पूर्व नारायणपुर और कांकेर जिले में कलेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: बीएसपी में सड़क हादसा, कर्मचारी आइसीयू में भर्ती

अभिजीत सिंह छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग में विशेष सचिव गृह एवं जेल विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार विशेष सचिव, चिकित्सा, शिक्षा विभाग एवं सचिव लोक सेवा आयोग के पद पर पदस्थ थे।

ये खबर भी पढ़ें: CCI ने अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड को दी ओरिएंट सीमेंट की 72.8% तक की हिस्सेदारी के अधिग्रहण की मंजूरी

पदभार ग्रहण की प्रारंभिक औपचारिकता के बाद कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कलेक्टोरेट की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया और अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। प्रभारी कलेक्टर अरविन्द एक्का ने कलेक्टर अभिजीत सिंह को कार्यभार सौंप कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

ये खबर भी पढ़ें: तेलंगाना, हरियाणा और गुजरात के कर्मचारियों के लिए केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री देंगे ये सौगात

इस अवसर पर सहायक कलेक्टर एम. भार्गव, जिला पंचायत के सीईओ बी.के. दुबे, आयुक्त नगर निगम दुर्ग सुमीत अग्रवाल, एसडीएम दुर्ग हरवंश सिंह मिरी, एसडीएम धमधा सोनल डेविड, संयुक्त कलेक्टर लता उर्वशा एवं सिल्ली थामस, डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव, जिला कोषालय अधिकारी राघवेन्द्र कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: मोदी सरकार ने अदानी इंफ्रा को दी पीएसपी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण की मंजूरी

The post दुर्ग जिले के नए कलेक्टर अभिजीत सिंह पदभार संभालते ही उतरे मैदान में appeared first on Suchnaji.

Related Articles

Back to top button