विविध ख़बरें

बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों को बीमार कर देगा ये डस्ट, BIDU ने कर दी ये मांग

  • चर्चा के दौरान मुख्य महाप्रबंधक शौभिक रॉय ने सभी विषयों को गंभीरता पूर्वक सुना और आश्वासन दिया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) के ब्लास्ट फर्नेस विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं को लेकर बोकारो इस्पात डिप्लोमा धारी कामगार यूनियन, BIDU के कर्मचारी सदस्यों और ब्लास्ट फर्नेस विभाग के मुख्य महाप्रबंधक शौभिक रॉय एवं उच्च अधिकारियों के साथ बैठक हुई।

ये खबर भी पढ़ें: मोदी सरकार ने अदानी इंफ्रा को दी पीएसपी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण की मंजूरी

यूनियन के तरफ से उठाए गए मुद्दों में मुख्य रूप से ब्लास्ट फर्नेस विभाग में डस्ट सम्बन्धित समस्याओं के समाधान के लिए डस्ट पाइप लाइन की सफाई,नया पाइप लाइन का निर्माण और मिनी एग्जॉस्ट फैन लगाने की मांग की गई।

ये खबर भी पढ़ें: International Women’s Day 2025: बोकारो स्टील प्लांट की महिला कर्मचारी-अधिकारी दिखीं नए अंदाज़ में, ये विजेता

साथ ही कर्मचारियों को उच्च गुणवत्तायुक्त डस्ट मास्क मुहैया कराना एवं प्रतिमाह डस्ट मास्क की संख्या बढ़ाने की मांग की गई। इसके अलावा शुद्ध पेय जल हेतु सभी सेक्शन मे वाटर कूलर और वाटर फ़िल्टर लगाना, पुराने टॉयलेट्स की साफ सफाई एवं आवश्यकता अनुसार हरेक फर्नेस में नये टॉयलेट्स का निर्माण करना, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में टूटी हुई सड़कों का मरम्मत कराना और रोड के आस पास रखे स्क्रैप को हटवाना जैसे मुद्दे पर चर्चा की गई।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: बीएसपी में सड़क हादसा, कर्मचारी आइसीयू में भर्ती

चर्चा के दौरान मुख्य महाप्रबंधक शौभिक रॉय ने सभी विषयों को गंभीरता पूर्वक सुना एवं सभी विषयों पर संबंधित अधिकारियों को उचित कार्यवाही करने का निर्देश दिया। बैठक में मानव संसाधन विभाग के अधिकारियों सहित ब्लास्ट फर्नेस विभाग के सेक्शनल एचओडी महाप्रबंधक मानस सरकार, महाप्रबंधक विनय कुमार, महाप्रबंधक श्याम सुंदर उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: CCI ने अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड को दी ओरिएंट सीमेंट की 72.8% तक की हिस्सेदारी के अधिग्रहण की मंजूरी

यूनियन के तरफ से यूनियन के महामंत्री संदीप कुमार, ब्लास्ट फर्नेस विभाग के प्रतिनिधि सह कोषाध्यक्ष सोनू शाह, सहित अजय त्रिवेदी, मानस भोई, घनश्याम, जीतेन्द्र, अजित, महेश, विक्रांत, उपेंद्र, एससी टुडु संदीप, उत्तम, होरील, रामचंद्र, अनुप, रोहित, सुपम, मुकेश, सूजन मंडल इत्यादी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें: तेलंगाना, हरियाणा और गुजरात के कर्मचारियों के लिए केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री देंगे ये सौगात

The post बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों को बीमार कर देगा ये डस्ट, BIDU ने कर दी ये मांग appeared first on Suchnaji.

Related Articles

Back to top button