विविध ख़बरें

BSP मर्चेन्ट एंड वायर रॉड मिल के कर्मचारी शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित

  • इस योजना के तहत कर्म शिरोमणि पुरस्कार से उन कार्मिकों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने विगत माह में उत्कृष्ट कार्य किया हो।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के मिल जोन-1 के अन्तर्गत मर्चेन्ट एवं वायर रॉड मिल विभाग में पाली एवं कर्म शिरोमणि पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के आवास में बड़ा हादसा टला, हेल्पलाइन सेवा पर उठी अंगुली

इस कार्यक्रम का उद्देश्य कार्मिकों के बीच स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ कार्यक्षेत्र में नवीनता, संसाधनों का बेहतर उपयोग एवं उच्चतम स्तर के सुरक्षा मानकों को बनाये रखते हुए कर्मचारियों को प्रेरित करने तथा उन्हें पहचान देने के लिए कर्मठ कर्मचारियों को सम्मानित करना है।

ये खबर भी पढ़ें: रेलवे विभागीय परीक्षा पेपर लीक, CBI ने किया 1.17 करोड़ बरामद, 26 अधिकारी-कर्मचारी गिरफ्तार

कार्यक्रम में सहायक महाप्रबंधक (विद्युत, वायर रॉड मिल) गोपाल राजेष एवं सहायक महाप्रबंधक (प्रचालन, मर्चेंट मिल) पी हरि कृष्णा को पाली शिरोमणि पुरस्कार से नवाजा गया। मर्चेंट मिल विभाग के इंजीनियरिंग एसोसिएट (प्रचालन) राजेष कुमार तिवारी, जूनियर इंजीनियर (यांत्रिकी) सीवी श्रीनिवास, इंजीनियरिंग एसोसिएट (प्रचालन) आर श्रीनिवास, एवं वायर रॉड मिल विभाग के इंजीनियरिंग एसोसिएट (प्रचालन) प्रमोद कुमार, चार्जमेन कम वरिष्ठ तकनीशियन (यांत्रिकी) दिनेश कुमार, इंजीनियरिंग एसोसिएट (प्रचालन) खेमनलाल को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: RINL NEWS: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में सबने देखा भोपाल गैस त्रासदी का मंजर

शिरोमणि पुरस्कार विजेताओं को स्मृति चिन्ह के रूप में प्रशस्ति पत्र, जीवनसाथी हेतु प्रशंसा पत्र तथा मिठाई का कूपन प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (मर्चेन्ट एंड वायर राड मिल) श्री मुनीश कुमार गोयल ने अपने उद्बोधन में कार्य के दौरान सभी सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने व संसाधनों का उच्चतम उपयोग करते हुए बेहतर प्रतिफल प्राप्त करने पर जोर दिया।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट ने कब्जेदारों को खदेड़ा, अवैध निर्माण किया ध्वस्त, इधर- ईएसआईसी का खास इवेंट

पुरस्कार समारोह में सभी अनुभाग प्रमुख, महाप्रबंधक (मर्चेन्ट मिल) एस के हरिरमानी, महाप्रबंधक (मर्चेन्ट मिल) पी एस कोरेटी, महाप्रबंधक (मर्चेन्ट मिल) एस के नायक, महाप्रबंधक (वायर रॉड मिल) अनुपमा कुमारी तथा महाप्रबंधक (वायर रॉड मिल) मोहिब्बुल हुसैन उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: Nagarnar News: एनएसएल स्टील प्लांट के कर्मचारियों को सेफ्टी पर प्रबंधन का मंत्र-घर पर उनका परिवार कर रहा इंतजार

 कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन उप प्रबंधक (एचआर, मिल्स जोन-1) समायला अंसारी द्वारा किया गया। विदित हो कि इस योजना के तहत कर्म शिरोमणि पुरस्कार से उन कार्मिकों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने विगत माह में उत्कृष्ट कार्य किया हो तथा पाली शिरोमणि पुरस्कार से उन कार्मिकों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने विगत तिमाही में बेहतरीन कार्य कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया हो।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL कर्मचारियों को दें स्मार्ट फोन, सिम कार्ड और नेट पैक, तब होगा महारत्न और ग्रेट प्लेस टू वर्क पर गर्व

 

The post BSP मर्चेन्ट एंड वायर रॉड मिल के कर्मचारी शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित appeared first on Suchnaji.

Related Articles

Back to top button