विविध ख़बरें

राउरकेला इस्पात संयंत्र ने जीते सेल कॉर्पोरेट एक्सीलेंस अवार्ड्स में कई पुरस्कार

  • वर्ष 2023-24 के लिए मुख्य महाप्रबंधक (पीपीसी) सुनीता सिंह को महिला ट्रेलब्लेज़र पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) ने वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए सेल कॉर्पोरेट अवार्ड्स फॉर एक्सीलेंस में कई प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते। उल्लेखनीय है कि, सेल कॉर्पोरेट एक्सीलेंस अवार्ड्स (SAIL Corporate Excellence Awards) विभिन्न श्रेणियों में नेतृत्व और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देते हुए दिए जाते हैं।।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: सरकार के गले की हड्डी बनी ईपीएस 95 पेंशन, पेंशनभोगी भड़के

वर्ष 2022-23 के लिए घोषित पुरस्कारों में, मुख्य महाप्रबंधक (गुणवत्ता) रामकृष्ण पात्र, को उत्पादकता विशेषज्ञ के लिए चुना गया है, जो आरएसपी में दक्षता और नवाचार को बढ़ावा देने में उनके प्रयासों को मान्यता देता है। पूर्व वरिष्ठ ऑपरेटिव (ब्लास्ट फर्नेस) एसके भंजदेव को परिचालन उत्कृष्टता सुनिश्चित करने में उनके समर्पण और कड़ी मेहनत का सम्मान करते हुए सेल कर्मवीर पुरस्कार के लिए चुना गया है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर को मारी टक्कर, देखिए फोटो

इसी तरह वर्ष 2023-24 के लिए, मुख्य महाप्रबंधक (पीपीसी) सुनीता सिंह, संगठन में उनके असाधारण योगदान और इस्पात उद्योग में महिलाओं को सशक्त बनाने में उनकी भूमिका के लिए महिला ट्रेलब्लेज़र पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 हॉस्पिटल की महिला डाक्टर, नर्सिंग स्टाफ से मिलकर सीटू नेताओं ने दी बधाई, कर्मियों ने झूला घर की याद दिलाई

महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) नेरेला कामेश्वर राव, को लागत चैंपियन एवं वित्तीय प्रवीणता पुरस्कार के लिए चुना गया है, जिसमें उनकी असाधारण वित्तीय सूझबूझ और लागत प्रबंधन रणनीतियों को मान्यता दी गई है। दिव्यांगजन (पीडब्ल्यूडी श्रेणी) के लिए रोल मॉडल पुरस्कार में, वरिष्ठ प्रबंधक (परियोजनाएँ और आधुनिकीकरण) प्रदीप कुमार महापात्र, को उनके प्रेरक योगदान और कार्यस्थल समावेशिता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए चुना गया है।

ये खबर भी पढ़ें: सेल रिफ्रेक्ट्री यूनिट भिलाई में नारी शक्ति पर ईडी वर्क्स और सीजीएम की पत्नी का खास मंत्र

इसके अतिरिक्त, वरिष्ठ प्रबंधक (टी एंड आरएम) धीरज कुमार को युवा अचीवर अवार्ड की लिए नामांकित किया गया है, जिससे आरएसपी से उभरने वाली प्रतिभा और गतिशील नेतृत्व को बल मिला।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात राज्य मंत्री संग जुटे SAIL, JSW, JSPL, टाटा स्टील, NMDC, JSL, RINL, मेकॉन के दिग्गज, 11% स्टील पर अमरेंदु प्रकाश ये बोले

The post राउरकेला इस्पात संयंत्र ने जीते सेल कॉर्पोरेट एक्सीलेंस अवार्ड्स में कई पुरस्कार appeared first on Suchnaji.

Related Articles

Back to top button