Motorola Edge 50 Neo Specifications Design Revealed ahead of Launch

91Mobiles की रिपोर्ट में टिप्सटर पारस गुगलानी ने Motorola Edge 50 Neo के स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, Motorola Edge 50 Neo में 6.4 इंच की pOLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका फुल एचडी+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 10 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
इस स्मार्टफोन में 4,310mAh का बैटरी है, जो फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉइड 14 ओएस पर चलेगा। इसमें 256GB की इंटरनल स्टोरेज होगी। इस स्मार्टफोन में IP68 रेटिंग होगी जो कि पानी और धूल से सुरक्षा सुनिश्चित करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की मोटाई 8.1 मिमी और िवजन 171 ग्राम है। रिपोर्ट में Edge 50 Neo की फोटो भी शेयर की गईं, जो जाना पहचाना डिजाइन और पॉइन्सियाना कलर ऑप्शन में है।
स्मार्टफोन के रियर में वीगन लेदर फिनिश मिल सकता है, लेकिन यह अभी भी साफ नहीं हुआ है। हालांकि, रियर की ओर पैनटोन लेबल देख सकते हैं। Motorola ने सितंबर 2023 में Edge 40 Neo पेश किया था तो ऐसे में आगामी मॉडल भी समान लॉन्च टाइमलाइन में आने की उम्मीद है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।



