SAIL का मैकिन्से एंड कंपनी इंडिया LLP से समझौता, 1000 करोड़ का मामला, गवाह बने BSP, DSP,ISP, BSL और RSP के DIC

- 3 वर्ष की समयावधि में 1000 करोड़ रुपये प्रति वर्ष के गुणवत्ता प्राप्ति के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करेगी।
सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। भारत की महारत्न स्टील उत्पादक सार्वजनिक उपक्रम स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) (Steel Authority of India Limited-SAIL) ने कंपनी में एक व्यापक डिजिटल परिवर्तन कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए मैकिन्से एंड कंपनी इंडिया एलएलपी (McKinsey & Company India LLP) के साथ एक रणनीतिक समझौते पर हस्ताक्षर किया है।
ये खबर भी पढ़ें: नेताजी के कब्जे पर चला भिलाई स्टील प्लांट का बुलडोजर, हाईकोर्ट तक गया था मामला
सेल ने यह सहयोग कंपनी में डिजिटल परिवर्तन के लिए सलाहकार की नियुक्ति के लिए किया है, जो परिचालन दक्षता, ग्राहक अनुभव और तकनीकी नवाचार को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ये खबर भी पढ़ें: सेल आरएसपी के 7 कर्मचारियों को मिला शाबाश अवॉर्ड, पढ़िए नाम
इस समझौते का उद्देश्य व्यावसायिक प्रक्रियाओं का आधुनिकीकरण करना, कंपनी के प्रदर्शन को अनुकूलित करना और तेजी से बढ़ते डिजिटल परिदृश्य में निरंतर विकास को बढ़ावा देना है, जो सेल को अत्याधुनिक डिजिटल क्षमताओं को एकीकृत करने में सक्षम करेगा, यह सुनिश्चित करेगा कि कंपनी प्रतिस्पर्धी बनी रहे और कंपनी के ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता प्रदान करे।
ये खबर भी पढ़ें: Rourkela Steel Plant: जर्मन कंपनी की मदद से नई सौगात, कर्मचारियों को मिलेगी धूल से निजात
सेल और मैकिन्से, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा एनालिटिक्स जैसी उन्नत तकनीकों का लाभ उठाते हुए, अत्याधुनिक डिजिटल समाधानों को लागू करने के लिए मिलकर काम करेंगे।
ये खबर भी पढ़ें: स्टील पीएसयू के मर्जर पर ध्यान दें, जबरन रिटायरमेंट जनहित में नहीं, सेल अधिकारी लगाएंगे 20 को काला बिल्ला
यह डिजिटल परिवर्तन परियोजना, खदानों से लेकर मार्केटिंग तक की प्रक्रिया की गुणवत्ता श्रृंखला के प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगी, सुरक्षा और अनुपालन के उच्चतम मानकों को बनाए रखते हुए, इनोवेटिव समाधानों का निर्बाध एकीकरण सुनिश्चित करेगी और 3 वर्ष की समयावधि में 1000 करोड़ रुपये प्रति वर्ष के गुणवत्ता प्राप्ति के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करेगी।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL की सभी इकाइयों में सबसे लायक प्लांट बना बोकारो स्टील प्लांट, मिला ये अवॉर्ड
The post SAIL का मैकिन्से एंड कंपनी इंडिया LLP से समझौता, 1000 करोड़ का मामला, गवाह बने BSP, DSP,ISP, BSL और RSP के DIC appeared first on Suchnaji.
