बीएसएल सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना: बुलु के घर वालों को मिला 25 लाख, आप भी बनिए सदस्य

- समिति के अथ्यक्ष ने एक बार पुन: सभी कर्मचारियों से इस योजना का सदस्य बनने की अपील की है।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बीएसएल (BSL) द्वारा बोकारो स्टील सामुहिक दुर्घटना बीमा योजना (BSL Group Accident Insurance Scheme) के अंतर्गत भूतपूर्व ट्रेनी कर्मचारी स्वर्गीय बुलु किसन के माता-पिता को 25 लाख रूपये बीमा की राशि प्रदान की गई।
ये खबर भी पढ़ें केप टाउन, बेंगलुरु और चेन्नई में जल संकट, भविष्य में सभी शहरों के लिए चेतावनी है, BSP का महामंथन
इस मौके पर मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सह अध्यक्ष (बोकारो स्टील सामुहिक दुर्घटना बीमा समिति) हरि मोहन झा, महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) प्रवीण कुमार गुप्ता, वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन) सह प्रबन्ध समिति की सचिव कल्पना इत्यादि उपास्थि थे।
ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग में सेफ्टी पर बड़ा इवेंट
स्वर्गीय बुलु किसन ने 26 नवंबर 2022 को बीएसएल ज्वाइन किया था तथा एक दुर्घटना में इनकी मृत्यु 22 अप्रैल 2024 को हो गई थी। आकस्मिक दुर्घटना में मृत्यु के पश्चात, उनके परिवार को न केवल मानसिक सदमा पहुँचा बल्कि उन्हें आर्थिक कठिनाई का सामना भी करना पड़ा।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL इतिहास के टॉप 10 भ्रष्टाचार पर Grok का ये खुलासा
बीएसएल में बोकारो स्टील सामुहिक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत बीमीत सदस्य या उनके आश्रितों को दुर्घटना के कारण मृत्यु या पूर्ण स्थायी अशक्तता के मामले में बीमा राशि 25,00,000 , बीमा कम्पनी द्वारा भुगतान की व्यवस्था है।
ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट को मिले 19 अधिकारी, प्रबंध प्रशिक्षुओं का बीएसएल में इंडक्शन प्रोग्राम
स्व0 बुलु किसन इस योजना के सदस्य थे एवं उन्होंने “ऑप्ट आउट” नहीं किया था, अतः स्व0 बुलु किसन के माता–पिता को बोकारो स्टील सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत रूपये 25,00,000 की धनराशि प्रदान की गई। समिति के अथ्यक्ष ने एक बार पुन: सभी कर्मचारियों से इस योजना का सदस्य बनने की अपील की है।
ये खबर भी पढ़ें: इस्को इस्पात संयंत्र और बोकारो इस्पात संयंत्र को सर्वश्रेष्ठ इस्पात संयंत्र का खिताब
The post बीएसएल सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना: बुलु के घर वालों को मिला 25 लाख, आप भी बनिए सदस्य appeared first on Suchnaji.
