
रायपुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों द्वारा माओवादियों के शीर्ष कमांडरों में से एक, PLGA बटालियन के डिप्टी कमांडर सोढ़ी कन्ना (इनामी राशि ₹8 लाख) को न्यूट्रलाइज किया जाना एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इसे सुरक्षा बलों की सटीक रणनीति, अदम्य साहस और जनसहभागिता का प्रतीक बताया है।
मुख्यमंत्री ने कहा:
“हमारे बहादुर जवानों के साहस और संकल्प को मैं नमन करता हूँ। उनकी निरंतर निर्णायक कार्रवाइयों ने माओवादी संगठन की रीढ़ तोड़ दी है। नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में पहुँच चुका है।”
उन्होंने आगे कहा कि —
“प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के कुशल मार्गदर्शन में, 31 मार्च 2026 तक भारत को नक्सलमुक्त करने का मिशन निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुका है।”
मुख्य बिंदु:
- बीजापुर में PLGA बटालियन के डिप्टी कमांडर सोढ़ी कन्ना मुठभेड़ में ढेर
- ₹8 लाख का इनामी माओवादी, लंबे समय से कई वारदातों में शामिल था
- सुरक्षा बलों की रणनीति, मनोबल और जनता की सहभागिता ने लाया बड़ा परिणाम
- मुख्यमंत्री ने सुरक्षाबलों की वीरता की सराहना की, उन्हें राष्ट्र का गौरव बताया
- केंद्र सरकार के नेतृत्व में नक्सलवाद के समूल नाश की ओर देश अग्रसर



