विविध ख़बरें

भिलाई महिला समाज की नई कार्यकारिणी गठित, इन्हें मिली जिम्मेदारी

  • त्रिपर्णा दासगुप्ता, अध्यक्ष (बीएमएस) ने कार्यकारिणी समिति के नए सदस्यों को बधाई दी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई महिला समाज (बीएमएस) की अध्यक्ष त्रिपर्णा दासगुप्ता के नेतृत्व में 01 अप्रैल 2025 को भिलाई महिला समाज के वर्ष 2025 से 2027 के कार्यकाल हेतु नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

1 अप्रैल 2025 को भिलाई निवास के बहुउद्देषीय सभागार में आयोजित अध्यक्ष त्रिपर्णा दासगुप्ता व उपाध्यक्ष आशा रानी की अध्यक्षता में इस आमसभा में भिलाई महिला समाज की नोडल अधिकारी व महाप्रबंधक (शिक्षा) शिखा दुबे सहित सभी 10 क्लबों की सचिव, सदस्य, एसोसिएट सदस्य एवं कार्यालयीन स्टाफ की उपस्थिति में कार्यकारिणी समिति के नई सदस्यों की घोषणा की गई।

समिति के नई कार्यकारिणी सदस्यों में सचिव के रूप में सोनाली रथ, संयुक्त सचिव के रूप में दीपन्विता पाल, कोषाध्यक्ष शिखा जैन व सह-कोषाध्यक्ष के रूप में पूनम प्रियदर्शी शामिल की गई हैं। इसके साथ ही भिलाई महिला समाज की उपाध्यक्ष प्रणोति मुखोपाध्याय व अतिरिक्त उपाध्यक्ष मौली चक्रवर्ती, आशा रानी, स्मिता गिरी, पूनम कुमार, रेणुका रंगनाथन हैं।

त्रिपर्णा दासगुप्ता, अध्यक्ष (बीएमएस) ने कार्यकारिणी समिति के नए सदस्यों को बधाई दी और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बीएमएस भविष्य में भी अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ाएगा और समृद्ध होगा। उन्होंने 04 अगस्त, 2025 को बीएमएस के आगामी स्थापना दिवस के लिए भिलाई महिला समाज (बीएमएस) के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

ज्ञात हो कि उपरोक्त कार्यकारिणी सदस्यों के साथ ही 10 अतिरिक्त सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई, जो भिलाई महिला समाज की विभिन्न इकाइयों का नेतृत्व करेंगी, जिनमें पेट्रोल पंप हेतु सपना सोनी व नीलिमा साहू, दस्ताना इकाई हेतु रुखसाना शेख व सुधा शर्मा तथा मसाला इकाई हेतु रागिनी शर्मा व बबीता सिंह, साथ ही साबुन एवं स्टेशनरी इकाई के प्रभारी के रूप में रीता तिवारी व संयुक्त प्रभारी के रूप में लक्ष्मी पटेल ने कार्यकारिणी की शपथ ग्रहण की। इसके अतिरिक्त सहयोगी सदस्यों के रूप में गीता हटोटे (दस्ताना इकाई) व उत्तरा साहू (मसाला इकाई) को कार्यकारिणी सदस्य का पदभार प्रदान किया गया।

The post भिलाई महिला समाज की नई कार्यकारिणी गठित, इन्हें मिली जिम्मेदारी appeared first on Suchnaji.

Related Articles

Back to top button