विविध ख़बरें

भगवान बजरंगबली एवं भगवान भोलेनाथ के चबुतरा का जीर्णोंद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य जामुल में हुआ आरंभ

जामुल-नगर पालिका जामुल क्षेत्र के वार्ड 12 एवं 13 में स्थित धार्मिक आस्था का केन्द्र भगवान बजरंगबली एवं भगवान भोलेनाथ के चबुतरा का जीर्णोंद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य जामुल नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर की निधि से किया जा रहा है। लेबर केम्प के रहवासियों एवं श्रद्धालुओं के आग्रह पर चैत्र नवरात्र के अवसर पर आम लोगों की धार्मिक भावना का सम्मान करते हुए नपा अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर ने उक्त कार्य का भूमिपूजन किया । नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि लेबर कैम्प सहित अन्य वार्डों के निवासियों द्वारा वहां पर स्थापित भगवान हनुमान एवं शिव के चबुतरा निर्माण एवं सौंदर्यीकरण की मांग की गयी थी। जिसके लिए मैंने अपने स्वयं की अध्यक्ष निधि से 4.50 लाख रूपये की राशि की स्वीकृती प्रदान की थी और तमाम प्रशासकीय प्रक्रिया के बाद वहां के श्रद्धालुगणों के साथ भूमि पूजन किया गया।

ईश्वर ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में जामुल में जो भी कार्य संपादित हो रहे हैं वह सभी भगवान की कृपा एवं आम जनता के सहयोग से ही हो रहे है। क्योंकि ऊपर वाले की कृपा के बिना कुछ भी संभव नहीं है। नवरात्र की इस पवित्र बेला में भूमिपूजन हुआ है इसका लाभ सीमित वर्ग ही नहीं सभी लोगों को मिलेगा। भूमि पूजन के अवसर पर दुर्योंधन साहू, दिलीप सिंह, यशवंत राजपूत, हलधर साहू, विनय साहू, सुखमन दास, रतन पटेल, महाराणा प्रताप पाल, लोकेश जैन, बाली बर्मन, ओमप्रकाश वर्मा, तीरथ वर्मा, शंकर सेन, ध्रुव मौर्य, रामचरण वर्मा, सहित भारी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित थे।

The post भगवान बजरंगबली एवं भगवान भोलेनाथ के चबुतरा का जीर्णोंद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य जामुल में हुआ आरंभ appeared first on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button