छत्तीसगढ़

लोकसभा, विधानसभा उपचुनाव परिणाम : कौन जीता या कौन है आगे देखें पूरी लिस्ट




नई दिल्ली। महाराष्ट्र और झारखंड प्रदेश के विधानसभा चुनाव के साथ ही 15 राज्यों की 46 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों के नतीजे जारी हो गये हैं। इनमें प्रमुख रुप से वायनाड लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी ने रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की है, जबकि नांदेड़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. संतुक हंबार्डे जीते हैं।
विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों की बात करें तो मध्य प्रदेश की विजयपुर सीट पर कांग्रेस से भाजपा में आए वन मंत्री रामनिवास रावत हार गए हैं वहीं बुधनी विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव 13,901 मतों से जीत गए हैं। यहां बताते चलें कि बुधनी विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 5 बार विधायक रहे और उनके सांसद बनने पर यह सीट खाली हुई थी।







Previous articleसंसद का शीत सत्र, विपक्ष को 10 साल में पहली बार सबसे ज्यादा आक्रामक होने का मुद्दा मिला
Next articleमुझे रास्ता दिखाने और मेरी पीठ थपथपाने के लिए… वायनाड में शानदार जीत के बाद प्रियंका का भावुक पोस्ट


Related Articles

Back to top button