छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली जनजातीय गांव की तस्वीर,सौर ऊर्जा से रोशन हुए 25 बैगा परिवारों के आशियाने

धमधा में साहू समाज भवन के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा

       दुर्ग। जिले के धमधा तहसील के अंतर्गत ग्राम धौराभाठा में आज 1009वीं कर्मा जयंती  महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। तहसील साहू संघ धमधा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सभी को भक्त माता कर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्हांेने कहा कि साहू समाज की विशेषता मेहनत की कमाई और ईमानदारी है। इसी के बल पर आज समाज आगे बढ़ रहा है। आज साहू समाज अपने मेहनत ईमानदारी से समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि साहू कुल के बेटा देश का नेतृत्व कर रहा है। जिसके नेतृत्व में देश मे गांव, गरीब और किसान के विकास के साथ हर क्षेत्र गौरान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि साहू समाज सभी समाज को साथ लेकर चलने वाला समाज है।

       उप मुख्यमंत्री श्री साव ने समाज के पदाधिकारियों की मांग पर तहसील मुख्यालय धमधा मंे साहू समाज भवन के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा की। समारोह को पूर्व गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, विधायक बेमेतरा श्री दीपेश साहू, प्रदेश तेल घानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू, हस्त शिल्प कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री दीपक साहू और साहू समाज दुर्ग के जिला अध्यक्ष श्री नंदलाल साहू ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर ग्राम के पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

 

 

 

दावा आपत्ति 19 अप्रैल तक
       दुर्ग। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन दुर्ग अंतर्गत संविदा भर्ती हेतु विज्ञापन क्रमांक / एन.एच.एम. / एच.आर. /2025/345 दुर्ग, दिनांक 11 जनवरी 2025 के माध्यम से 38 पद हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया है। उक्त विज्ञापित पदों में से डेंटल सर्जन एन.यू.एच.एम., ऑप्थेल्मिक असिस्टेंट-एन.यू.एच.एम., न्यूट्रीशियन काउंसलर एन.आर.सी., फिजियोथेरेपिस्ट एन.यू.एच.एम., फिजियोथेरेपिस्ट एन.एच.एम. / डी.ई.आई.सी., सोशल वर्कर एन.एम.एच.पी., साइकोलॉजिस्ट -क्लीनिकल डीविजनल, साइकोलॉजिस्ट क्लीनिकल एन.एम.एच.पी., एम.पी.डब्ल्यू. लैब सुपरवाईजर – एन.टी.ई.पी., क्लास 4 यू.एच.डब्ल्यू.सी., डेंटल असिस्टेंट एन.एच.एम./ एन.यू. एच.एम. पदों पर दावा आपत्ति हेतु प्रारंभिक पात्र/अपात्र सूची का प्रकाशन दावा आपत्ति हेतु किया जा रहा है।

       मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार दावा आपत्ति होने पर अभ्यर्थी दावा आपत्ति Email Id nhmdurgrecruitment@gmail.com  के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र में 19 अप्रैल 2025 तक सायं 05.30 बजे तक प्रेषित कर सकते हैं, दावा आपत्ति अन्य किसी माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा। निर्धारित प्रपत्र में दावा आपत्ति प्रेषित नहीं करने पर दावा आपत्ति मान्य नही किया जाएगा। निर्धारित समयावधि उपरांत दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जाएगा। शेष पदों की दावा आपत्ति सूचना हेतु अभ्यर्थी वेबसाइट का निरंतर अवलोकन करते रहें। दावा आपत्ति सूची, सूचना एवं दावा आपत्ति हेतु प्रपत्र दुर्ग जिले की वेबसाईट  www.durg.gov.in में देखा व डाउनलोड किया जा सकता है।

 

सुशासन तिहार  के प्रथम चरण के 8 अप्रैल से अब तक 40923 आवेदन प्राप्त हुए

मांग 39829 एवं शिकायत 1094 आवेदन प्राप्त हुए

       दुर्ग। सुशासन तिहार का जिले में शुभारंभ मंगलवार 08 अप्रैल से किया गया। सुशासन तिहार समस्याओं का समाधान है। प्रथम चरण 08 से 11 अप्रैल तक आम जनता से समस्या संबंधी आवेदन लिए जाएंगे। द्वितीय चरण में आवेदनों का निराकरण एवं तृतीय चरण 05 से 31 मई 2025 समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सुशासन तिहार को लेकर ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के लोगों में काफी उत्साह देखा गया। सुशासन तिहार के प्रथम चरण के 08 अप्रैल से 10 अप्रैल 2025 तक कुल 40923 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 39829 मांगे व 1094 आवेदन शिकायत से संबंधित है। सबसे अधिक जनपद पंचायत पाटन में 20178 आवेदन, जनपद पंचायत दुर्ग में 10208 आवेदन एवं जनपद पंचायत धमधा में 4937 आवेदन प्राप्त हुए है।
       सुशासन तिहार-2025 के अंतर्गत जिला कार्यालय में 74 जिसमें 39 मांग एवं 35 शिकायत, जिला पंचायत दुर्ग में 08 जिसमें 08 मांग, नगर पालिक निगम दुर्ग में 1040 जिसमें 912 मांग एवं 128 शिकायत, नगर पालिक निगम भिलाई में 740 जिसमें 543 मांग एवं 197 शिकायत, नगर पालिक निगम रिसाली में 381 जिसमें 320 मांग एवं 61 शिकायत, नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा में 295 जिसमें 227 मांग एवं शिकायत 68, नगर पालिक परिषद अहिवारा में 89 जिसमें 69 मांग एवं 20 शिकायत, नगर पालिक परिषद कुम्हारी में 362 जिसमें 322 मांग एवं 40 शिकायत, नगर पालिक परिषद जामुल में 98 जिसमें 85 मांग एवं 13 शिकायत, नगर पंचायत धमधा में 314 जिसमें 304 मांग एवं 10 शिकायत, नगर पंचायत पाटन में 162 जिसमें 146 मांग एवं 16 शिकायत, नगर पंचायत उतई में 1737 जिसमें 1712 मांग एवं 25 शिकायत, नगर पंचायत अमलेश्वर में 190 जिसमें 154 मांग एवं 36 शिकायत के आवेदन प्राप्त हुए। इसी प्रकार अनुविभागीय कार्यालय दुर्ग में 11 आवेदन प्राप्त हुए जो मांग 01 एवं 11 शिकायत हैं। धमधा में 06 जिसमंे मांग 05 एवं 01 शिकायत, पाटन में 03 जिसमें मांग 01 एवं 02 शिकायत हैं। भिलाई 3 में 09 आवेदन प्राप्त हुए जो मांग 08 एवं 01 शिकायत हैं। जनपद पंचायत दुर्ग में 10208 आवेदन जिसमें 10145 मांग एवं 63 शिकायत, धमधा में 4937 जिसमें मांग 4758 एवं 179 शिकायत, पाटन में 20178 आवेदन जिसमें 20008 मांग एवं 170 शिकायत आवेदन प्राप्त हुए है। तहसील कार्यालय दुर्ग में 33 आवेदन जिसमें 25 मांग एवं 08 शिकायत प्राप्त हुए हैं, तहसील कार्यालय धमधा में 07 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 07 आवेदन मांग प्राप्त हुए है। तहसील कार्यालय पाटन में 08 आवेदन प्राप्त हुए जो 06 मांग एवं 02 शिकायत हैं। तहसील कार्यालय भिलाई 03 मंे 32 आवेदन जिसमें 23 मांग और 09 शिकायत एवं तहसील कार्यालय अहिवारा में 01 आवेदन प्राप्त हुए है जो 01 मांग आवेदन प्राप्त हुए।

 

Related Articles

Back to top button