छत्तीसगढ़रायपुर

विधायक डोमन लाल कोर्से की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट, कबीर साहब की तस्वीर भेंट की गई

       अहिवारा। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक आदरणीय राजमहंत डोमन लाल कोर्से के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य एवं आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

       भेंट के दौरान विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, कुंदन साहेब एवं दुर्गा दास जी भी उपस्थित रहे।

       भेंट मुलाकात के दौरान महंत डॉ. लीलाधर दास, प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ एवं प्रदेश साहू संघ द्वारा सद्गुरु कबीर साहब का चित्र (फोटो फ्रेम) मुख्यमंत्री को भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button