मध्य प्रदेश

‘तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार’ मनाकर सीधे दुर्ग आएंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जानें पूरा शेड्यूल

  • पोला तिहार में शामिल होंगे CM साय। बैलों के बीच होती है दौड़। प्रतियोगिता को देखने दूर-दूर से आते है लोग।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री (CM) विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudev Sai) सोमवार को दुर्ग आएंगे। प्रदेश की पारंपरिक त्यौहार का आयोजन राजधानी रायपुर में किया जाएगा। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में ‘तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार (Teeja-Pora Mahtari Vandan Tihar)’ का आयोजन किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन मंत्रालय से बड़ी खबर, 60 लाख कर्मचारियों ने CPGRAMS का उठाया फायदा, अब 21 दिन में रिजल्ट

इस कार्यक्रम में सोमवार सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के बाद त्यौहार के दिन CM विष्णुदेव साय सीधे दुर्ग आएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मड़ियापर जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL: बिजली, पानी और आवास की समस्याओं के समाधान के लिए हेल्प डेस्क बनाने का आदेश, जिम्मेदारी तय

CM विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) दो सितंबर सोमवार को ग्राम मड़ियापार आएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक CM विष्णुदेव साय दो सितंबर को दोपहर करीब दो बजकर 23 मिनट पर रायपुर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड से हेलीकॉप्टर द्वारा दुर्ग के लिए निकलेंगे। वे दो बजकर 55 मिनट पर दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मड़ियापार पहुंचेंगे। वे यहां दोपहर तीन बजे से लेकर शाम चार बजे तक पोला महोत्सव में हिस्सा लेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: अनाधिशासी कर्मचारी संघ में फूंट, कोषाध्यक्ष का इस्तीफा, गंभीर आरोप-प्रत्यारोप

मडियापार में पोला महोत्सव कार्यक्रम के बाद CM विष्णुदेव साय शाम चार बजकर पांच मिनट पर हेलीकॉप्टर से राजधानी रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। CMO से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शेड्यूल जारी हो चुका है।

गौरतलब है कि धमधा के ग्राम मडियापार में पोला त्यौहार के मौके पर बैल दौड़ का आयोजन हर साल किया जाता है। इस बैल स्पर्धा को देखने लोग दूर-दूर से आते है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई में हेरोइन का नशा, पुलिस ने 6 ग्राम हेरोइन संग सौदागर को दबोचा

The post ‘तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार’ मनाकर सीधे दुर्ग आएंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जानें पूरा शेड्यूल appeared first on Suchnaji.

Related Articles

Back to top button