एस सी- एस टी एम्प्लाइज एसोसिएशन ने डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्वान दासगुप्ता को खुशहाल और संतुष्टिदायक सेवा निवृति के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं

भिलाई-बीएसपी एससी-एसटी एम्प्लाइज एसोसिएशन ने भिलाई इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्वान दासगुप्ता को सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनके लम्बे कार्यकाल के दौरान उनके कुशल नेतृत्व, मृदुभाषी, मिलनसार एवं सुरक्षित कार्य करने हेतु कर्मचारियों एवं अधिकारीयों को प्रोत्साहन देने एवं विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए रिकार्ड की सराहना करते हुए अपने संगठन की ओर से उन्हें पुष्पगुच्छ,शाल, श्रीफल,मोमेंटो एवं संगठन की पत्रिका नया सवेरा भेंट कर सम्मानित कियाl एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद एवं महासचिव विजय कुमार रात्रे ने सेवानिवृति के पश्चात जीवन की दूसरी पारी में प्रवेश करते हुए खुशहाल, स्वस्थ्य एवं दीर्घायु होने की मंगल कामनाएं प्रेषित की l इस अवसर पर उनके लंबे कार्यकाल के दौरान एससी-एसटी वर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हितार्थ किए गए कार्यों के लिए धन्यवाद दिया।
संगठन की बहु प्रतीक्षित मांग जिसमें प्रमुख रूप से डॉ बाबासाहेब अंबेडकर पुस्तकालय एवं संग्रहालय का निर्माण सहित वीर नारायण सिंह जयंती स्टेडियम में शहीद वीर नारायण सिंह जी की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की बात दोहराई गई l इस पर डायरेक्टर इंचार्ज ने पवन कुमार कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन को अति शीघ्र कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया l
डायरेक्टर इंचार्ज ने वर्तमान में संगठन के द्वारा संचालित किया जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के हितार्थ और भी कार्य किए जाने की जरूरत है आशा है संगठन और भी ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा l
एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज के तौर पर पिछले 5 वर्षों के दौरान आपका नेतृत्व और समर्पण वास्तव में प्रेरणादायक रहा है। आपके अभिनव विचारों और अटूट प्रतिबद्धता ने हमारे संगठन की सफलता और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।इतने बेहतरीन मार्गदर्शक और भिलाई इस्पात संयंत्र के लीडर होने के लिए आपका धन्यवाद, आपकी बहुत याद आएगी आपको बहुत खुशहाल और संतुष्टिदायक सेवा निवृति के लिए हार्दिक शुभकामनाएं l
The post एस सी- एस टी एम्प्लाइज एसोसिएशन ने डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्वान दासगुप्ता को खुशहाल और संतुष्टिदायक सेवा निवृति के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं appeared first on Pramodan News.
