छत्तीसगढ़रायपुर

Breaking News – मुख्यमंत्री ने कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा की

       रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बैठक लेकर छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में संचालित नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा की।उन्होंने कहा नक्सल उन्मूलन केवल एक अभियान नहीं, बल्कि बस्तर और छत्तीसगढ़ के भविष्य को सुरक्षित करने का मिशन है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में प्रदेश को नक्सलमुक्त बनाने के संकल्प के साथ राज्य सरकार दृढ़ता से कार्य कर रही है।

       मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में नक्सल विरोधी अभियानों में आपसी समन्वय और सूचना संकलन तंत्र को और अधिक मजबूत करने निर्देश दिए।उन्होंने कहा आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त और विकासोन्मुख प्रदेश के रूप में पूरे देश में मिलेगी एक नई पहचान।

       बैठक में गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अरुणदेव गौतम, सीआरपीएफ सहित अन्य सुरक्षा बलों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button