छत्तीसगढ़रायपुर

अटल मॉनिटरिंग पोर्टल के विकास हेतु मंत्रालय में डिज़ाइन वर्कशॉप आयोजित

राज्य के सभी विभागों के सचिव और तकनीकी विशेषज्ञ हुए शामिल, पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी गई

       रायपुर। मंत्रालय महानदी भवन में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय डिज़ाइन वर्कशॉप में अटल मॉनिटरिंग पोर्टल (सी.एम. डैशबोर्ड) के विकास एवं क्रियान्वयन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस कार्यशाला में राज्य शासन के सभी विभागों के सचिव स्तरीय अधिकारियों, विभागीय नोडल अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों ने भाग लिया।

       अटल मॉनिटरिंग पोर्टल का उद्देश्य प्रदेश में क्रियान्वित की जा रही सभी केंद्रीय और राज्य योजनाओं, जनहित में लिए गए प्रमुख निर्णयों, और दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन की समीक्षा मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा करना है। इस कार्यशाला में ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया फाउंडेशन (टी.आर.आई.के.) के डॉ. आंद्रे नोगवीरा और उनकी टीम ने पोर्टल के विकास से संबंधित तकनीकी पहलुओं की जानकारी प्रदान की। इस पोर्टल के माध्यम से योजनाओं के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button