
सुशासन तिहार 2025 के तहत मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी, पारंपरिक स्वागत से गदगद हुए
सुशासन तिहार 2025: करीगांव में पीपल के पेड़ तले मुख्यमंत्री की चौपाल
सक्ती (बंदोरा गांव)। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सुशासन तिहार 2025 के तहत आकस्मिक दौरा करते हुए सक्ती जिले के बंदोरा गांव में हेलीकॉप्टर से पहुंचकर ग्रामीणों को चौंका दिया। करीगांव में पीपल के पेड़ के नीचे स्वयं खाट पर बैठकर उन्होंने चौपाल लगाई और ग्रामीणों से सीधे संवाद किया।
मुख्यमंत्री के आगमन पर गांव की महिलाओं ने आरती उतारकर और हल्दी-चावल से तिलक लगाकर पारंपरिक स्वागत किया। ग्रामीणों ने कमल का फूल भेंट कर अपनी शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं और सुझाव सुनते हुए समाधान का भरोसा दिलाया।
चौपाल के माध्यम से मुख्यमंत्री ने यह संदेश दिया कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक असर जानने और सुधार हेतु सीधा संवाद ही सबसे प्रभावी माध्यम है।



