छत्तीसगढ़भोपालमध्य प्रदेश

मंत्रालय परिसर में ‘वंदे मातरम्’ और ‘जन गण मन’ का सामूहिक गायन

       भोपाल। जुलाई माह के प्रथम शासकीय कार्यदिवस पर मंत्रालय परिसर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का सामूहिक गायन हुआ।

       इस अवसर पर पुलिस बैंड द्वारा मधुर धुनें प्रस्तुत की गईं, जिसने वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव श्री संजय दुबे, सचिव श्री अनिल सुचारी सहित सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अनेक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button