विविध ख़बरें

इंटर स्टील प्लांट क्रिकेट चैंपियनशिप 2024-25 पर RINL विशाखापत्तनम का कब्जा

  • फाइनल मैच में आरआईएनएल विशाखापत्तनम की टीम के सी श्रीनिवास को मैन ऑफ़ द मैच तथा एम हेमंथ रेड्डी को मैन ऑफ़ द सीरीज बने।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील प्लांट्स स्पोर्ट्स बोर्ड (एसपीएसबी) के अंतर्गत सत्र 2024-25 के लिए बीएसएल की मेज़बानी में आयोजित इंटर-स्टील प्लांट्स क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 15 फरवरी को क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसमें एक रोचक मुकाबले में आरआईएनएल विशाखापत्तनम ने सेलम स्टील प्लांट को 05 विकेट से पराजित कर शानदार विजय प्राप्त की।

ये खबर भी पढ़ें: सेल Durgapur Steel Plant के जीएम संदीप बनर्जी भी जबरिया रिटायर, CITU ने ईडी वर्क्स को घेरा

चैंपियनशिप के समापन समारोह में बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। समापन समारोह में अधिशासी निदेशक (संकार्य) सीआर महापात्रा, अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (माइंस) विकास मनवटी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) सीआर मिश्रा, अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनीष सेनगुप्ता, अन्य वरीय अधिकारी तथा क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की और जीत हासिल करने पर बधाई दी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Premature Retirement: सीडीए रूल्स से निपट गए 11 अधिकारी, पढ़ें DSP, ASP, CMO,  BSP, VISL, कोलियरी के सभी के नाम

उल्लेखनीय है कि सेलम स्टील प्लांट तथा बोकारो स्टील प्लांट के बीच 14 फ़रवरी को खेले गए पहले सेमी-फाइनल मैच में सलेम स्टील प्लांट ने 26 रन से जीत दर्ज की। दूसरे सेमी-फाइनल मैच में आरआईएनएल ने दुर्गापुर स्टील प्लांट को 09 विकेट से पराजित किया। 15 फ़रवरी को खेले गए फाइनल मैच में आरआईएनएल विशाखापत्तनम की टीम के सी श्रीनिवास को मैन ऑफ़ द मैच तथा एम हेमंथ रेड्डी को मैन ऑफ़ द सीरीज का पुरस्कार प्रदान किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Compulsory Retirement: BSP इस्पात भवन के AGM अशोक कुमार लपेटे में, जबरिया रिटायरमेंट के पीछे की ये है कहानी

The post इंटर स्टील प्लांट क्रिकेट चैंपियनशिप 2024-25 पर RINL विशाखापत्तनम का कब्जा appeared first on Suchnaji.

Related Articles

Back to top button