छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

नाबालिग से हिंसा पर उबला जनाक्रोश, रुद्र कुमार ने उठाई कार्रवाई की मांग

घटना में एक मासूम बच्ची के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया

सामाजिक कार्यकर्ता रुद्र कुमार ने घटना पर कड़ा ऐतराज जताया

स्थानीय थाने का घेराव कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई

बड़ी संख्या में ग्रामीण व समाजसेवी भी समर्थन में शामिल हुए

पुलिस ने मामले की जांच का भरोसा दिलाया

       दुर्ग| बागडुमर स्थित मदर टेरेसा स्कूल में एक 3 वर्ष 6 माह की बच्ची के साथ स्कूल प्रिंसिपल द्वारा की गई मारपीट व अमानवीय व्यवहार के विरोध में पूर्व कैबिनेट मंत्री जगतगुरु रुद्र कुमार ने नंदिनी थाने का घेराव किया। उन्होंने एसडीएम और एसडीओपी को कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी शिक्षिका के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत कड़ी कार्यवाही की मांग की।

       इसके पश्चात उन्होंने पीड़ित बच्ची और उसके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। रुद्र कुमार ने कहा कि बच्चों के साथ हिंसा पूर्णत: अस्वीकार्य है और ऐसे मामलों में प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए।

Related Articles

Back to top button