अहिवारा में कांग्रेस संगठन की रणनीति पर मंथन, मंडल-बूथ स्तर तक मजबूती की कवायद

बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लिया सक्रिय भाग
कार्यकर्ताओं को जोश और एकता से कार्य करने का संदेश
मंडल एवं बूथ स्तर पर संगठन विस्तार की रणनीति बनी
2028 की तैयारियों को लेकर दिया गया निर्देश
नंदिनी अहिवारा| नगर कांग्रेस कमेटी अहिवारा के तत्वावधान में आज जोन अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी एवं बूथ अध्यक्षों का चयन किया गया और संगठन को सशक्त बनाने पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने की। उन्होंने मंडल, सेक्टर और बूथ स्तर पर कांग्रेस संगठन को नए सिरे से संगठित करने और जमीनी स्तर पर मजबूती देने की बात कही।
बैठक में अहिवारा प्रभारी श्री करीम खान, नगर अध्यक्ष दुर्गा गजबे, कैलाश नाहटा, ओनिकुमार महिलांग, झुमुक साहू, बलजीत, मन्नू यादव, सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने पार्टी की मजबूती के लिए सक्रिय भागीदारी और सहयोग का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में संगठनात्मक दिशा, आगामी रणनीति और स्थानीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ।



