विविध ख़बरें

बजट 2025 पर मनीष पांडेय बोले-GATI थीम पर युवाओं, महिलाओं, खेल और बुनियादी ढांचे का होगा विकास

  • बुनियादी ढांचे के विकास के लिए नई सड़कों, पुलों और रेलवे लाइनों का निर्माण किया जाएगा।
  • रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो रेल सुविधा के लिए सर्वे का काम शुरू होगा, जिसके लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ के बजट 2025 को अलग-अलग तरीके से व्याख्या की जा रही है। भाजपा इसे तरक्की का रोडमैप बता रही है। प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 2025-26 के बजट में राज्य के समग्र विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: स्टील मेल्टिंग शॉप 3 ने 16 एमटी उत्पादन का मील का पत्थर किया पार

इस बजट का मुख्य थीम “GATI” (गति) है, जो सुशासन, बुनियादी ढांचे में तेजी, तकनीकी विकास और औद्योगिक वृद्धि पर केंद्रित है। भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायपुर प्रभारी मनीष पाण्डेय ने बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवाओं के लिए बजट में रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए विभिन्न विभागों में नए पदों का सृजन किया गया है। तकनीकी और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाओं की शुरुआत की गई है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के 500 आवासों पर लगने जा रही पीवीसी पानी टंकी, बीएकेएस की ये भी मांग

मनीष पाण्डेय ने कहा कि बजट में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदना योजना का विस्तार किया गया है, जिससे 8 लाख महिलाओं को “लखपति दीदी” बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कामकाजी महिलाओं के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Big News: दुर्गापुर स्टील प्लांट में CO2 उत्सर्जन कम करने का ट्रॉयल शुरू, बना भारत का पहला प्लांट

साथ ही खेल के क्षेत्र में बजट में नए स्टेडियमों का निर्माण और मौजूदा स्टेडियमों के उन्नयन की योजना बनाई गई है। बुनियादी ढांचे के विकास के लिए नई सड़कों, पुलों और रेलवे लाइनों का निर्माण किया जाएगा। रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो रेल सुविधा के लिए सर्वे का काम शुरू होगा, जिसके लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: NJCS नेता राजेंद्र सिंह उतरे मैदान में कहा-अधिकारियों की खून की प्यास नहीं हो रही खत्म, दलाल यूनियनों पर फूटा गुस्सा

मनीष पाण्डेय ने कहा कि यह बजट राज्य के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और राज्य के हर नागरिक को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करेगा। छत्तीसगढ़ बजट 2025 राज्य के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम है, जो युवाओं, महिलाओं, खेल और बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता देता है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL News: म्युचुअल ट्रांसफर को मंजूरी देने में भेदभाव, कंपनी का नहीं, कुछ अधिकारियों का चल रहा सिक्का-BAKS

The post बजट 2025 पर मनीष पांडेय बोले-GATI थीम पर युवाओं, महिलाओं, खेल और बुनियादी ढांचे का होगा विकास appeared first on Suchnaji.

Related Articles

Back to top button