
साय ने उज्ज्वल कार्यकाल और जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति की दी शुभकामनाएँ
गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल मंत्रिमंडल में हुए शामिल
छत्तीसगढ़ को विकास और सुशासन की दिशा में मिलेगा नया आयाम
मुख्यमंत्री बोले—मंत्रीगण अनुभव व कार्यकुशलता से करेंगे जनसेवा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य मंत्रिमंडल में शामिल हुए नवनियुक्त कैबिनेट सदस्यों गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब एवं राजेश अग्रवाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त मंत्रीगण अपनी समर्पित निष्ठा, अनुभव और कार्यकुशलता के साथ जनसेवा हेतु पूर्ण तत्परता से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मंत्रियों का योगदान छत्तीसगढ़ को विकास और सुशासन की दिशा में नए आयाम प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों के उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार सामूहिक सहयोग, प्रतिबद्धता और पारदर्शिता के बल पर जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।



